हर बार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? OMR सिस्टम फेल होने पर कंप्यूटर बेस्ड मोड का ऐलान | NEET-UG 2026

Rajni | Nedrick News India Published: 15 मई 2026, 03:27 PM Updated: 15 मई 2026, 03:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

NEET-UG 2026 Re-Exam: चाहे सिपाही भर्ती हो या नीट, हर बार पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शुक्रवार (15 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े फैसलों का ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी गड़बड़ियाँ बर्दाश्त नहीं होंगी।

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को कराई जाएगी। इसके साथ ही अगले साल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया जाएगा। अब NEET परीक्षा OMR शीट की बजाय कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी।

और पढ़ें: कहीं खौलता पानी तो कहीं इंस्टाग्राम का नया साइबर फ्रॉड! क्या पीएम की अपील का हो रहा है उलटा असर | Top 5 Ghaziabad News 

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने बताया कि 3 मई को हुई NEET परीक्षा के बाद 7 मई को NTA को पहली शिकायत मिली थी। शिकायत में कुछ सवाल कथित गेस पेपर से मैच होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सरकार और NTA ने राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर तुरंत जांच शुरू की।

उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह साफ हो गया कि पेपर लीक हुआ है। सरकार नहीं चाहती थी कि शिक्षा माफियाओं की वजह से ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के साथ कोई भी अन्याय हो। इसी को ध्यान में रखते हुए 12 मई को परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया।

सरकार ने छात्रों के लिए क्या-क्या फैसले लिए?

सरकार और NTA ने प्रभावित छात्रों को राहत देने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं:

  • री-एग्जाम की तारीख: रद्द हो चुकी NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी।
  • एडमिट कार्ड: छात्रों के नए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा शहर चुनने की छूट: छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार एग्जाम सिटी (Exam City) दोबारा चुनने के लिए 1 हफ्ते का समय (विंडो) मिलेगा।
  • 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम: परीक्षा के दिन ओएमआर शीट और क्रेडेंशियल्स भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • फीस रिफंड: रद्द हुई परीक्षा की फीस छात्रों को रिफंड की जाएगी और री-टेस्ट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
  • भविष्य में बड़ा बदलाव: अगले साल (2027) से NEET परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड (CBT Mode) होगी।
  • CBI जांच का फैसला: पेपर लीक की गहराई से जांच का जिम्मा सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया है, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिले।

इस बार कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ एक लंबी लड़ाई है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए सरकार ने इस पूरे मामले की गहन जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी गई है और एजेंसी ने अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि इस बार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

पहले क्यों रद्द हुई थी परीक्षा?

NEET-UG 2026 परीक्षा पहले 3 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद पेपर लीक की शिकायतें और सबूत सामने आने लगे, जिसके बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस भारी आक्रोश के बीच सरकार ने मामले की प्राथमिक जांच कराई और गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद आखिरकार 12 मई को इस परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया।

अब देश के लाखों छात्रों को आगामी 21 (NEET-UG 2026 Re-Exam)  जून को फिर से परीक्षा की कसौटी पर उतरना होगा। हालांकि, सरकार का साफ कहना है कि परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने का यह कठिन फैसला छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी था।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds