सावधान! बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं आप भी तो इग्नोर नहीं कर रहे फाइबर? हो सकते हैं इस खतरनाक बीमारी के शिकार | Protein Fiber Balance Nutrition

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 13 मई 2026, 02:07 PM Updated: 13 मई 2026, 02:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Protein Fiber Balance Nutrition: अगर आप भी बॉडी बनाने के लिए सिर्फ हाई-प्रोटीन डाइट पर ध्यान दे रहे हैं। तो सावधान हो जाएं! अक्सर लोग मस्कुलर बॉडी पाने की चाहत में प्रोटीन के पीछे भागते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते कि फाइबर को नजरअंदाज करना और सिर्फ प्रोटीन पर निर्भर रहना सेहत पर बहुत भारी पड़ सकता है।

आजकल फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जिम शुरू करते ही लोग अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देते हैं। कोई प्रोटीन शेक पी रहा है, तो कोई चिकन, अंडे और सप्लीमेंट्स पर ज्यादा फोकस कर रहा है। लेकिन इस पूरी दौड़ में एक जरूरी चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है और वो है फाइबर। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर को सिर्फ प्रोटीन मिलेगा और फाइबर की कमी होगी, तो फायदा कम और परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।

और पढ़ें: जहरीली हवा, लटकते मौत के बिजली की तार और भारी जाम! आखिर कब जागेगा UP प्रशासन? | Top 5 Ghaziabad News

क्यों जरूरी है फाइबर?

फाइबर सिर्फ पेट साफ रखने का काम नहीं करता, बल्कि यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी मजबूत बनाता है। ये अच्छे बैक्टीरिया हमारे पाचन को बेहतर रखते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। रिसर्च में भी सामने आया है कि जिन लोगों की डाइट में फाइबर ज्यादा होता है, उनका गट हेल्थ बेहतर रहता है और कोलन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके विपरीत, फाइबर की कमी से पेट के ये रक्षक बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं।

फाइबर की कमी से हो सकती है दिक्कत (Protein Fiber Balance Nutrition)

नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr. Olufemi Kassim के मुताबिक बताया जा रहा है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन और फाइबर दोनों जरूरी हैं। अगर हाई-प्रोटीन डाइट के साथ पर्याप्त फाइबर न लिया जाए, तो पाचन तंत्र पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में कब्ज, गैस, पेट फूलना और सही तरीके से पेट साफ न होने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

सिर्फ प्रोटीन लेने से पूरा फायदा नहीं मिलता

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि फाइबर खाने को धीरे-धीरे पचने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यही वजह है कि अगर डाइट में सिर्फ प्रोटीन हो और फाइबर न हो, तो शरीर प्रोटीन को भी पूरी तरह सोख (Absorb) नहीं पाता और उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

रोज कितना फाइबर जरूरी है? (Protein Fiber Balance Nutrition)

हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक वयस्क (Adult) व्यक्ति को रोजाना करीब 25 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। लेकिन हाई-प्रोटीन डाइट लेने वाले कई लोग इस जरूरत का आधा भी पूरा नहीं कर पाते। वहीं प्रोटीन की बात करें, तो आमतौर पर शरीर को रोज करीब 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हालांकि, मस्कुलर बॉडी बनाने और हाई-प्रोटीन डाइट फॉलो करने वाले लोग इसे बढ़ाकर 80 से 90 ग्राम (या इससे ज्यादा) तक पहुंचा देते हैं, जिसके अनुपात में फाइबर बढ़ाना वे भूल जाते हैं।

किन चीजों से मिलेगा फाइबर?

अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट ले रहे हैं, तो अपने पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए डाइट में इन फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करें:

  • ओट्स और दलिया: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करते हैं।
  • हरी सब्जियां और सलाद: ब्रोकली, पालक और खीरा (चिकन या अंडे के साथ जरूर लें)।
  • ताजे फल: सेब, पपीता और बेरीज (इनमें भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है)।
  • दालें और बीन्स: ये प्रोटीन और फाइबर दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं।
  • चिया सीड्स और अलसी (Flax seeds): इन्हें आप अपने प्रोटीन शेक या स्मूदी में मिला सकते हैं।
  • ब्राउन राइस और क्विनोआ: साधारण सफेद चावल की जगह इनका इस्तेमाल करें।

फिट और हेल्दी रहने के लिए सिर्फ प्रोटीन पर फोकस करना काफी नहीं है। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए फाइबर भी उतना ही जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में दोनों का सही संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds