जुनैद खान का बड़ा फैसला, आमिर खान से बनाई दूरी बताया एक दिन का वो कड़वा सच। Junaid Khan

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 13 मई 2026, 01:17 PM Updated: 13 मई 2026, 01:17 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Junaid Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ऐसे सितारे है जिनकी एक फिल्म आने में ही कई साल लग जाती है लेकिन उनकी फिल्मों का कारोबार बताता है कि आखिर क्यों उन्हें ये नेम टैग दिया गया है.. लेकिन उनका ये नेम टैग कही न कहीं उनके बेटे जुनैद के करियर के लिए काफी रिस्की हो गया.. जिसके कारण जुनैद अपनी फिल्मों को लेकर आमिर से दूरी बनाने लगे है, इसका खुलासा खुद जुनैद ने किया है। जुनैद ने ये भी खुलासा किया है कि वो आमिर खान को अपनी फिल्मों की कहानी भी नहीं सुनाते और न ही सेलेक्शन को लेकर कोई डिस्कशन करते है।

क्योंकि वो अपनी एक फिल्म की कहानी को लेकर आमिर से सलाह लेने गए थे मगर उस फिल्म को बनने में सालों लग गये.. वैसे तो आमिर और जुनैद के बीच काफी प्यार है लेकिन जब बात दोनो की करियर की होती है तो जुनैद अपने पिता से अपनी राहों को अलग रखना चाहते है। अपने इस लेख में हम बात करेंगे कि आखिर क्यों जुनैद ने अपनी पहली फिल्म के बाद आमिर से सलाह लेना बंद कर दिया था।

Also Read: स्पेन के समुद्र में आखिर क्यों रोक दिया गया पूरा क्रूज जहाज? हंता वायरस अलर्ट के बीच 2 भारतीयों पर सबकी नजर| Hanta Virus Alert

जुनैद की अदाकारी ने सबको हैरान कर दिया – Junaid Khan

दरअसल जुनैद ने साल 2024 में वाईआरएफ एंटरटेनमेंट (YRF Entertainment) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा (Siddharth P. Malhotra) द्वारा निर्देशित फिल्म महाराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ये फिल्म महाराज लिबेल केस और सौरभ शाह के उपन्यास पर आधारित थी, इस फिल्म ने भले ही बड़ा व्यापार नहीं किया हो लेकिन फिल्म में जुनैद की अदाकारी ने सबको हैरान कर दिया था, किसी को लगा ही नही था कि ये जुनैद की पहली फिल्म है.. लेकिन उन्होंने बता दिया कि वाकई में वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr. Perfectionist) के बेटे है।

हालांकि 1 मई को जुनैद की दूसरी फिल्म एक दिन रीलिज हुई, जो कि थाई फिल्म ‘वन डे’ की रिमेक है जिसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने ही तैयार किया है, फिल्म में उनके अपॉजिट साई पल्लवी भी है। मगर इस फिल्म की हुई देरी और प्रोमोशन ठीक से न होने के कारण फिल्म को नुकसान हुआ.. जो कि न तो क्रिटिक्स को पसंद आई और न ही दर्शकों को.. जुनैद ने माना कि ये देरी कहीं न कहीं उनके पापा के कारण हुई है।

Also Read: Galaxy S25 यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! सैमसंग के One UI 8.5 अपडेट में मिले धांसू AI फीचर्स

क्यों बनाने लगे दूरी – Junaid Khan

जुनैद ने बताया कि जब वो महाराज कर रहे थे तभी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा (Siddharth P. Malhotra) ने उनसे एक दिन के बारे में बात की थी, लेकिन चुंकि वो बीजि थे तो उन्होंने उसे खुद डायेरेक्ट न करने का फैसला किया था, जुनैद को कहानी बहुत पसंद आई थी, इसलिए वो कहानी को अपने पापा यानि की आमिर खान को सुनाने के लिए ले गए थे, जब आमिर ने कहानी सुनी तो उनके आंखों में आंसू आ गए.. उन्होंने झट से जुनैद से कहा कि फिल्म बनने में समय है वो इसे प्रोड्यूस करेंगे। मेरे लिए वो काफी अच्छी और जोश से भर देने वाली बात थी, लेकिन तब उन्हें ये नहीं पता था कि इस फिल्म को आने में कई साल लग जायेंगे।

जुनैद ने कहा पापा बेहतरीन प्रोड्यूसर – Junaid Khan

जुनैद ने कहा कि उन्हें ये समझ आया कि उनके पापा बेहतरीन प्रोड्यूसर है लेकिन उनकी फिल्मों में समय लगेगा.. पापा के लिए ये ठीक है क्योंकि वो कई दशको से इंडस्ट्री में काम कर रहे है लेकिन मैंने तो अभी ही करियर शुरु किया है, ऐसे में अगर मैं कई कई सालों में फिल्में करूंगा तो लोग भूल जायेंगे।जुनैद ने मजाकिया अंदाज में अपना डर जाहिर कर दिया कि करियर के शुरुआत में वो आमिर खान से थोड़ा दूरी बना कर रखना चाहते है। जुनैद की बातों से आप कितना सहमत है। एक सुपरस्टार के बेटे होने के बाद भी जो अप्रोच्च जुनैद का है, वो उन्हे एक दिन बड़ा स्टार जरूर बना सकता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds