Trending

राहुल गांधी के आलू से सोना निकालने के बाद अब कांग्रेस भाजपाई से आतंकी निकालने चली!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Jul 2022, 12:00 AM

 राहुल गांधी के आलू से सोना निकालने वाला बयान कितना चर्चित हैं। ये सभी को पता है। लेकिन अब फिर कांग्रेस की तरफ से भाजपाई से आतंकी निकलने जा रहा है। दरअसल, जब से उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अतारी की फोटो बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई है तब से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो रहीं है। इसी बीच कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कमेंट किया कि ”इधर से भाजपाई डालो, उधर से आतंकी निकालो”। इसके साथ ही रोहन गुप्ता ने उदयपुर के आरोपी की एक और तस्वीर बीजेपी नेता के साथ शेयर कर लिखा कि क्या भाजपा कोई जवाब दे पाएगी?

लोगों के रिएक्शन

जब से कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता का ट्वीट सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है। तब से कुछ लोग रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) के ट्वीट (Tweet) पर उनकी बातों का समर्थन कर रहें हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसते हुए रिप्लाई किया है। राजेश नाम के एक यूजर ने आतंकी यासीन मलिक के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एक तस्वीर साझा कर कमेंट किया, ‘’ आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाले भाजपा पर आज आरोप लगा रहे हैं। BJP ने तो आतंकवाद  को कुचल दिया है। बोलने से पहले सोचा करो। 

बता दें , 28 जून को उदयपुर के एक दर्जी कन्हैयालाल को नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद वाले बयान का समर्थन करने पर दो आरोपी रियाज और गौस ने उनके दूकान पर घुसकर गला रेट कर हत्या करदी थी। जिसके बाद से ही देश में अशांति का माहौल है। वहीं इसी हत्याकांड से मिलता जुलता अमरावती कांड भी सामने आया है , जहां कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा एक केमिस्ट का गला रेट कर हत्या कर दी गई हैं। इन सभी हत्याओं पर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds