Boyfriend का साथ देना पड़ा महंगा, कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की जो हालत की वो बताने लायक नहीं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 04 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूनाइटेड किंगडम के नॉरफ़ॉक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को कार से दो बार कुचलकर मार डाला। बता दें , आरोपी पिता, बेटी से नाराज था कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का पक्ष क्यों लिया था। जब पिता बेटी के बॉयफ्रेंड को मारना चाहता था तो उस वक्त बेटी दोनों के बीच आकर खड़ी हो गई थी और बॉयफ्रेंड को मरने से बचा लिया था।

द मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मृतक लड़की की उम्र 19 साल है। लड़की का नाम लॉरेन था। कलयुगी पिता ने दो बार बेटी को अपनी कार से कुचल दिया। कोर्ट में उस ऑडियो क्लिप को पेश किया गया, जिसमें लॉरेन के कराहने और चीखने-चिल्लाने की आवाज रिकॉर्ड थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कुचले जाने की वजह से लॉरेन की कई हड्डियां टूट गईं।

बता दें , देश में बीते दिनों कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। जहां पिता ही बेटी का हत्यारा बन गया तो कहीं पिता से परेशान बेटी ने खुद अपने पिता की हत्या कर दी। पिछले दिनों यूपी के कई जिलों में हत्या, रेप की जो घटनाएं सामने आयी हैं।

सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में ऐसी घटनाएं 

कानपुर के डेरापुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें बेटी ने प्रॉपर्टी डीलर पिता के ऊपर फावड़े से इतने वार किए गए कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। प्रॉपर्टी डीलर की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने बाप को मारा है। वो बलात्कारी बाप था, उसका ही यौन शोषण करता था। लड़की ने बताया कि मैं गांव के लड़के से प्यार करती थी, जब मेरे बाप को ये पता चला तो उसने मेरे साथ ही बलात्कार किया। मेरी मां ने मेरे पिता को बहुत समझाया कि ये बेटी है, ऐसा मत करो, लेकिन वो नहीं माने।

Also Read…खौफनाक! क्रूरता की सभी हदें पार, महिला से दुष्कर्म के बाद तोड़ी फेफड़े और गले की हड्डी, गुप्तांग पर किया वार.

कानपुर जैसा ही बाराबंकी से एक मामला सामने आया था। जहां मोबाइल पर किसी से बात करने को लेकर पिता ने बेटी की हत्या कर दी। गांव वालों ने खेत में एक चिता जलती देखी तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव निकाला तो सच सबके सामने आया। वो शव 14 साल की रोशनी रावत का था। रोशनी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती थी और 15 दिन पहले होली की छुट्‌टी में घर आई थी। घर में पिता रोशनी के पिता ने रोशनी को किसी से मोबाइल पर बात करते देख लिया तो उसे शक हुआ कि बेटी का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी शक पर पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds