रोहित रंजन को अरेस्ट करने पर दो राज्यों की पुलिस में हुई खींचतान, राहुल गांधी का फेक वीडियो पेश करने को लेकर हुई गिरफ्तारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 05 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने को लेकर नोएडा पुलिस ने एंकर रोहित रंजन को हिरासत में लिया है। रोहित रंजन को हिरासत में लेने के लिए दो राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच एंकर को हिरासत में लेने के लिए खींचतान का माहौल बन गया। इस बीच नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार किया।

दरअसल, एंकर रोहित रंजन को छत्तीसगढ़ की पुलिस आज सुबह यानी कि मंगलवार 5 जुलाई को गिरफ्तार करने पहुंची। जिसके बाद एंकर रोहित रंजन ने सुबह 6.15 मिनट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है। रोहित रंजन ने इस ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग किया। 

रोहित रंजन को अरेस्ट करने पर दो राज्यों की पुलिस में हुई खींचतान, राहुल गांधी का फेक वीडियो पेश करने को लेकर हुई गिरफ्तारी — NEDRICK NEWS

जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रोहित रंजन को अरेस्ट करने पर दो राज्यों की पुलिस में हुई खींचतान, राहुल गांधी का फेक वीडियो पेश करने को लेकर हुई गिरफ्तारी — NEDRICK NEWSवहीं एंकर के ट्वीट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, फिर भी अब उन्हें सूचित किया जाता है। पुलिस की टीम ने आपको अदालत का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको वास्तव में सहयोग करना चाहिए और जांच में शामिल होना चाहिए। अपना बचाव कोर्ट में रखना चाहिए।

बता दें कि एंकर रोहित रंजन एकरिंग कर रहे थे, जिस पर राहुल गांधी का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें राहुल गांधी के इस वीडियो को उदयपुर घटना से जोड़कर प्रसारित किया गया। उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि एंकर ने चैनल पर अपनी गलती के लिए मांफी मांग ली थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds