फिल्म 'काली' पोस्टर पर बढ़ा विवाद, मणिमेकलई को लेकर हुई गिरफ्तारी की मांग, दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 05 जुलाई 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 05 जुलाई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

डॉक्युमेंट्री काली को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई के एक पोस्टर को 2 जून को जारी करने के बाद से ये विवाद शुरु हुआ। पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा एक हाथ में LGBTQ का झंडा भी देखा जा सकता है। इस पोस्टर के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

डॉक्युमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। काली के पोस्टर पर देवी को धूम्रपान करते हुए और LGBTQ का झंडा हाथ में लिए दिखाया गया है। जिसके बाद मणिमेकलई के खिलाफ यूपी और दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

यूपी-दिल्ली में एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के बारे में अपनी फिल्म ‘काली’ के लिए फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने काली फिल्म से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जाहिर है कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तारी की मांग की थी।

फिल्म मेकर ने दिया बयान

फिल्म निर्माता मणिमेकलई ट्विटर पर एक पोस्ट किया। मणिमेकलई ने पोस्ट कर लिखा कि “मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं एक ऐसी आवाज बनकर रहना चाहती हूं जो निडर होकर बोलती रहे। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे दिया जा सकता है।” 

‘हैशटैश लव यू लीना मणिमेकलई लिखे’

मणिमेकलई ने विवाद बढ़ते देख बयान जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप मेरी गिरफ्तारी की मांग करने की बजाए मुझसे प्यार करने लगोगे।” उन्होंने कहा कि अगर आप तस्वीर देखते है तो हैशटैश अरेस्ट लीना मणिमेकलई ना लिखे, हैशटैश लव यू लीना मणिमेकलई लिखे। हालांकि इसके बावजूद लोगों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds