ग्रेटर नोएडा: नाइट कर्फ्यू में चल रही थी मुजरा पार्टी, पुलिस ने मारा छापा तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Jan 2022, 12:00 AM

ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर आई है। कोरोना की वजह से नाइट कर्फ्यू लागू है, बावजूद इसके ग्रेटर नोएडा के होटल मालिकों द्वारा मुजरा पार्टी का आयोजन कराया। इस पार्टी में कॉल गर्ल्स को भी बुलाया गया। आयोजन में जो लड़कियां आई थी, उसमें एक विदेशी लड़की भी शामिल थीं। मामला ग्रेटर नोएडा के थाना beta-2 का बताया जा रहा है। 

इस दौरान पुलिस ने यहां देर रात होटल पर छापा मारा और 36 लोगों को अरेस्ट किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 लड़कियां भी शामिल थी। इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों के पास से 30 फोन, पैसे समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया। 

इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक रोहित और पार्टी का आयोजन करने वाले संदीप, आमिर, अनुज कुमार, अमित कुमार मित्तल, अभिषेक, लोकेश समेत 31 पुरुष और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो मालूम चला कि 3 लाख रुपये प्रति रात के हिसाब से होटल में पार्टी बुक की हुई थी। पार्टी में हिस्सा लेने वाले ये पैसा दिया था। 

दरअसल, पुलिस की इसकी सूचना मिली थीं कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिगमा 1 के एक होटल में नाइट कर्फ्यू के दौरान पार्टी का आयोजन हो रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर वहां पहुंची तो देखा कि वहां मुजरा पार्टी हो रही थी। जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि यहां पर देह व्यापार का अड्डा भी चल रहा था। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds