Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपनी आवाज और म्यूजिक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की जबरदस्त सफलता के बाद उनका नाम हर तरफ सुनाई दे रहा है। शशवत सचदेव के इस म्यूजिक एल्बम में उनके गाए कई गाने हिट साबित हुए हैं और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया है।
इसी बीच जैस्मीन सैंडलस ने एक पॉडकास्ट में अपने निजी जीवन और संघर्षों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने करियर की चमक के पीछे छिपे उस दौर का जिक्र किया, जो उनके लिए काफी मुश्किलों भरा था।
बचपन और अंदरूनी संघर्ष | Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas
जैस्मीन ने बताया कि उनका बचपन आसान नहीं रहा और कई बार उन्हें ऐसे हालातों से गुजरना पड़ा, जहां उन्हें खुद ही कई चीजें समझनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता मिलने के बावजूद अंदर की परेशानियां लंबे समय तक बनी रहीं। उनका कहना था कि इंसान बाहर से चाहे कितना भी सफल क्यों न दिखे, लेकिन अंदर चल रही लड़ाइयां अक्सर किसी को नजर नहीं आतीं।
शराब की लत और पछतावा
बातचीत के दौरान, जैस्मिन ने शराब की लत से अपनी सबसे मुश्किल लड़ाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने बहुत ज़्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। जैस्मीन ने कहा कि उस समय उनके जीवन में कई चीजें एक साथ टूट रही थीं। परिवारिक रिश्तों में दूरी, पिता का निधन और करियर में मिली सफलता इन सबने मिलकर उनके जीवन को भावनात्मक रूप से बेहद जटिल बना दिया।
उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में उन्होंने जो कुछ भी किया, अब उसे लेकर उन्हें पछतावा है, लेकिन उस समय वह उसी को एक सहारा मानती थीं।
टूटते रिश्ते और भावनात्मक दर्द
जैस्मीन ने अपने माता-पिता के साथ रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बचपन में कई बार उन्हें भावनात्मक तौर पर चोट पहुंची, जिससे उनके अंदर एक तरह की कड़वाहट भी रह गई। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने माता-पिता से प्यार करती हैं, लेकिन बचपन के कुछ अनुभवों ने उनके मन पर गहरा असर छोड़ा है।
उनके मुताबिक, जब किसी बच्चे के पास भावनात्मक सहारा नहीं होता, तो वह जिंदगी भर “घर” की तलाश करता रहता है और उन्होंने भी यही महसूस किया।
संगीत की दुनिया में सफर
आपको बता दें, जैस्मीन सैंडलस का जन्म जलंधर में हुआ और उनका पालन-पोषण कैलिफोर्निया में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में गाने ‘मुस्कान’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बोहेमिया के साथ ‘गुलाबी’ जैसे प्रोजेक्ट में काम किया। 2014 में फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार ना मिले’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई, जिसे उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ मिलकर गाया और लिखा था।
‘धुरंधर’ में हिट गाने
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ में उनके गाए गाने ‘शरारत’, ‘मैं और तू’, ‘जाइए सजना’ और ‘आरी आरी’ काफी पॉपुलर हुए हैं। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
जिंदगी का नया नजरिया
आज भले ही जैस्मीन सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उनके मुताबिक यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने माना कि शोहरत के पीछे कई ऐसे निजी संघर्ष छिपे होते हैं, जिन्हें लोग नहीं देख पाते।
और पढ़ें: बस कुर्सी पर हंसती रह गई… Archana Puran Singh का दर्द छलका, बोलीं- कपिल शर्मा शो ने रोक दिया करियर





























