Omicron से आउट ऑफ कंट्रोल हुए इन देशों के हालात, जानिए कहां कैसा है हाल?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM Updated: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना का नया ओमीक्रोन वेरिएंट कई देशों में भयंकर तबाही मचा रहा है। खास तौर पर यूरोपीय देशों में वेरिएंट की वजह से हालात आउट ऑफ कंट्रोल होते ही चले जा रहे है। अमेरिका हो या फिर ब्रिटेन इन सभी देशों में ओमीक्रोन के चलते हाहाकार मचा हुआ है। फ्रांस में भी अब स्थिति बिगड़ती ही चली जा रही है। बीते दिन फ्रांस में कोरोना के रिकॉर्ड 1 लाख से भी ज्यादा केस सामने आए। कई देशों में क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन चल रहा है, जिसमें केस बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से कई देशों में एक बार फिर से कई कई तरह की पाबंदियां लगाई जाने लगी है। 

–  PTI के मुताबिक रविवार से स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में नए सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए है। वेल्स में नाइटक्लब बंद होंगे। साथ ही पब, रेस्तरां और सिनेमाघरों में अधिकतम 6 लोगों को मिलने की इजाजत होगी। इसके अलावा इनडोर आयोजनों में भी ज्यादा से ज्यादा 30 और बाहरी आयोजनों में 50 लोगों की ही इजाजत होगी। 

–  स्कॉटलैंड में इनडोर कार्यक्रमों में उपस्थिति 100 लोगों तक सीमित कर दी गई। वहीं, बाहरी आयोजनों में सीमा 500 लोगों की रखी गई। सोमवार से 3 हफ्तों के लिए नाइटक्लबों को बंद कर दिया गया। वहीं उत्तरी आयरलैंड में भी नाइटक्लब बंद हो गए। सोमवार से इनडोर सेटिंग में 6 लोगों या एक ही घर के 10 लोगों की लिमिट को ही इजाजत दी जाएगी। 

–  अमेरिका में भी कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है, जिसके चलते विमानन कंपनियों ने शनिवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी। एयरलाइन्स ने इसकी वजह कोरोना के कारण स्टाफ की कमी बताया है। शनिवार को अमेरिका में लगभग 1,000 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं शुक्रवार को 690 उड़ानें रद्द की गई थीं। 

–  रूस-फ्रांस जैसे देशों के हालात भी लगातार बिगड़ रहे हैं। रूस में कोरोना के 23 हजार से भी अधिक केस सामने आए, जबकि 968 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में शनिवार को रिकॉर्ड 1,04,611 मामले सामने आए। फ्रांस में तेजी से बढ़ते केस की वजह से हॉस्पिटल्स पर दबाव भी बढ़ने लगा। यहां केस इतनी तेजी से तब बढ़ रहे है, जब 90 फीसदी वयस्कों का वैक्सीनेशन हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां तो 40 फीसदी को बूस्टर डोज तक लग गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds