यूपी: पति ने की पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या, बेरहमी से काटा गला और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM Updated: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। उसका गला काटकर उसे मारा गया। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के पति ने की है। दरअसल, पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था और महिला उसमें बाधा बन रही थी। इसलिए अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर युवक ने महिला को रास्ते से हटा दिया। मामला फतेहपुर के खागा का है। 

मामला कुछ ऐसा है कि कूरा गांव का रहने वाला इंद्रमोहन भोजपुरी फिल्मों में छोटे मोटे काम किया करता था। उसकी गर्लफ्रेंड भी इसी इंडस्ट्री से थीं। इंद्रमोहन अक्सर ही अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया करता था और वो फिर कुछ दिनों तक वहां रुकती भी थी। इंद्रमोहन की पत्नी को जब दोनों के अफेयर के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। 

5 दिन पहले भी इंद्रमोहन, नेहा को अपने घर लेकर आ गया और वो वहीं रह रही थीं। इसको लेकर पति पत्नी में काफी कहासुनी भी होती थी। इस दौरान ही शनिवार रात को अचानक ही पति और प्रेमिका ने मिलकर महिला का हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने जब महिला का खून से लथपथ पड़ा शव देखा, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 

पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुटी है। साथ ही साथ नेहा वर्मा और इंद्रमोहन को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds