फातिमा के साथ Aamir Khan ने कर लिया निकाह? जानिए इस दावे की क्या है हकीकत…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 23 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीते कई दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। किरण राव से तलाक के बाद लगातार ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 56 साल के आमिर तीसरी बार शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। आमिर की शादी की खबरें किसी और के साथ नहीं बल्कि दंगल में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली फातिमा सना शेख के साथ ही आती है। ऐसा दावा किया जाता है कि ये दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी भी कर सकते हैं। जब आमिर और किरण ने तलाक लेने का ऐलान किया था, तब भी फातिमा काफी ट्रोल हुई थी। 

अब एक बार फिर से आमिर की शादी की खबर तूल पकड़ने लगी हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसे शेयर करते हुए लोग दावा करने लगे कि आमिर और फातिमा निकाह कर चुके है। फेसबुक पर वायरल हो रही आमिर और फातिमा के फोटो के साथ लिखा गया कि फातिमा शेख वही अभिनेत्री है, जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है।

ये फोटो सामने आने के इसकी सच्चाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस फोटो की हकीकत क्या है? क्या सच में आमिर ने फातिमा के साथ शादी कर ली?

फातिमा के साथ Aamir Khan ने कर लिया निकाह? जानिए इस दावे की क्या है हकीकत... — NEDRICK NEWS 

हम आपको बता दें ये फोटो रियल नहीं है। इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। असली वाली जो तस्वीर है, आमिर खान और किरण राव एक साथ खड़े हुए है। फोटो आकाश अंबानी की सगाई की है। जब आमिर और किरण का तलाक नहीं हुआ था जाहिर है कि किसी ने एडिट करके किरण की जगह पर फातिमा का चेहरा लगा दिया है और यही फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तो ऐसे में ये साबित होता है कि आमिर और फातिमा की शादी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो एकदम गलत हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds