Monalisa Family Reaction: जिहाद के दावे पर भड़का मोनालिसा का परिवार, अफवाह फैलाने वालों से पूछा- तुम्हें किसने पाला?

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 26 मार्च 2026, 04:21 PM Updated: 27 मार्च 2026, 04:47 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Monalisa Family Reaction: अभी हाल ही में एक खबर आई थी कि महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने चोरी छिपे फरमान खान नाम के शख्स से शादी कर ली है.. उनकी शादी की खबर खुद उन्हें अपनी फिल्म मणिपुर डायरी से लॉंच करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दी थी। इतनी ही नहीं उन्होंने मोनालिसा के साथ लव जिहाद होने का आरोप लगा कर शिकायत तक दर्ज कराई थी। लेकिन मोनालिसा ने उल्टा सनोज मिश्रा के खिलाफ ही बयान देते हुए उन्हें छेड़छाड़ करने वाला बताया था।

जिसके बाद उनसे जुड़ा विवाद और तेज हो गया है वहीं अब मोनालिसा को खुद उनके ही परिवार ने घेर लिया है..इतना ही नहीं मोनालिसा के आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए सनोज मिश्रा को सही और मोनालिसा को गलत बताया है… जिसके कारण मोनालिसा आ गई है ट्रोलर्स के निशाने पर..आईये जानते है कि लव जिहाद के चंगुल में फंस चुकी मोनालिसा ने क्या आरोप लगाये थे और क्या है उनके परिवार का रिएक्शन?

और पढ़े: How ships navigate at sea| न सड़क, न साइनबोर्ड… फिर भी नहीं भटकते जहाज! जानिए समंदर में कैसे तय होता है राइट या लेफ्ट रास्ता

छेड़छाड़ की और मोलेस्ट करने की भी कोशिश

दरअसल मोनालिसा की शादी के बाद से ही सनोज मिश्रा ने कंप्लेन को लेकर मोनालिसा ने एक प्रेस कॉंफ्रेस करके  यूपी, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से रोते रोते मदद मांग रही थी,.. यहां तक कि मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा ने शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की और मोलेस्ट करने की भी कोशिश की थी। इतना ही नहीं मोनालिसा ने कहा कि उसने अपने भाई बहनो को पाला है, वो सभी काम करते थे, वो बिना मां के अकेले पली बढ़ी है.. मोनालिसा ने चेतावनी दी है कि उनकी शादी पूरी तरह से वैध है और उनके साथ कोई लव जिहाद नहीं हुआ है। वो शांति से रहना चाहती है, अगर उन्हें बार बार परेशान किया गया तो वो सुसाईड कर लेगी।

और पढ़े:

वहीं सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा के आरोपो का करारा जवाब देते हुए कहा कि आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए। मैने एक ईमानदार कोशिश की थी, लेकिन अपसोस इस बात का है कि वो जिहादियों के जाल में फंस गई है और सनोज मिश्रा और अपने ही परिवार के खिलाफ झूठी बातें फैला रही है, झूठे आरोप लगा रही है.. मुझे खुशी है कि मेरे प्रयास को मोनालिसा के परिवार ने देखा है.. और पूरा पारधी समुदाय उनके साथ खड़ा है। मेरे चरित्र पर कितने भी कीचड़ उछाल लो, लेकिन लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई नहीं रूकेगी। सच हमेशा बेनकाब होता है।

क्या बोला परिवार

मोनालिसा के आरोपो के बाद उनके परिवार वालो का भी रिएक्शन सामने आया है। मोनालिसा के परिवार ने सीधे तौर पर मोनालिसा के झूठ का पर्दाफाश करते हुए उसे झूठा और मक्कार कहा है। मोनालिसा के पिता जय सिंह ने उनके आरोपो को झूठा बताते हुए कहा सनोज मिश्रा ने हमेशा मोनालिसा को बेटी माना है और एक बेटी की तरह ख्याल रखा है। बावजूद इसके मोनालिसा कभी अकेली नहीं रही..सनोज जहां भी गए वहां मोनालिसा के साथ साथ पूरे परिवार को ले गए। उसने तो अपने जन्म देने वाले पिता को भी नहीं छोड़ा.. तो वो सनोज मिश्रा की क्या सगी होगी।

सनोज मिश्रा माता पिता की तरह ख्याल रखते

वहीं मोनालिसा की चचेरी बहन ने भी खुलासा किया कि 3 महीने तक वो साथ थी, लेकिन तब कुछ नहीं हुआ फिर अचानक 15 दिन में क्या हो गया। मोनालिसा के आरोप गलत है.. पता नहीं शादी के बाद वो क्या खा रही है कि इतना झूठ बोल रही है। सनोज मिश्रा माता पिता की तरह ख्याल रखते है, जिस दिन उसने शादी की, वो घर आये, हमें खाना खिलाया, हम सभी शॉक्ड थे,,फिर भी हम नहीं रोयें लेकिन वो रो पड़े। सच तो ये है कि उसकी सारी कहानी झूठी है.. वो बचपन से हमारे साथ रही है फिर वो अकेली कब रही.. सिर्फ कहानियां बना रही है.. मोनालिसा का दाव अब उल्टा उन पर ही पड़ गया है, ऐसे में देखना ये होगा कि आखिर परिवार के खुलासे के बाद क्या होगा मोनालिसा का अगला कदम।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds