Rizwan in Dhurandhar movie: जिम में पसीना बहाने वाले दिल्ली के लड़के ने कैसे जीता बॉलीवुड का दिल? जानें कौन है ‘धुरंधर’ का रिजवान

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 23 मार्च 2026, 03:58 PM Updated: 27 मार्च 2026, 04:51 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rizwan in Dhurandhar movie: आपने धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज दोनो ही देख ली होगी.. इन दोनो फिल्मों ने फैंस को कई सरप्राइजेस भी दिये है तो वहीं कई सितारो की किस्मत भी चमका दी है..रणवीर सिंह भले ही रियल धुरंधर हो, लेकिन हमजा से ल्यारी का किंग बनने के उनके इस सफर में कई किरदारों का अहम रोल रहा है। जिसमें से एक किरदार है रिजवान शाह का..जो कि हमला के राइटहैंड के तौर पर उनके सायें की तरह पूरी फिल्म में उनके साथ खड़े रहते है..यहा तक कि फिल्म के अंत में भी उनकी लड़ाई में वो हमजा के लिए लड़ते दिखे.. उनकी एक्टिंग और एक्शन से ज्यादा उनकी बॉडी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है..

रिजवान का रोल प्ले करने वाले एक्टर का नाम है मुस्तफा अहमद… जिन्होंने दिल्ली में एक कॉल सेंटर के नौकरी की शुरूआत की थी, लेकिन एक औरत की सलाह पर वो जिम ट्रेनर बने और फिर पहुंच गए मायानगरी मुम्बई.. इतना ही नहीं उन्हें ऋतिक रोशन के साथ भी बतौर ट्रेनर काम करने का मौका मिला..लेकिन आदित्य धर ने उनकी किस्मत ही बदल दी। आइये जानते है क्या है रिजवान उर्फ मुस्तफा अहमद की रियल लाइफ स्टोरी।

मुस्तफा को आदित्य धर ने रातोंरात सेलिब्रिटी बनाया

धुरंधर द रिवेंज में अपने एक्शन और फिजिक से दर्शकों का प्यार पाने वाले मुस्तफा अहमद को आदित्य धर रातोंरात बड़ा सेलिब्रिटी बना दिया है। अभी हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने से पहले की लाइफ के बारे में बात। मुस्तफा ने बताया कि भले ही आज आदित्य धर ने उन्हें एक सेलेब्रिटी बना दिया लेकिन अपने आज के करियर के लिए वो दिल्ली की उस अंजान महिला को क्रेडिट देते हैं जिन्होंने उन्हें जिम में एक्सरसाइज के दौरान मदद करने पर अपने फिजिक को लेकर करियर बनाने की सलाह दी थी।

ट्रेनर के तौर पर मात्र 10 हज़ार रुपये की नौकरी

मुस्तफा ने बताया कि वो तो दिल्ली में एक कॉल सेंटर में बतौर टीम लीडर काम करते थे, salary भी अच्छी खासी थी, लेकिन तब वो जनकपुरी में रहते थे और वही रेगुलर बेसिस पर जिम जाते थे। एक दिन उन्होंने देखा कि जिम में एक महिला बार हर ट्रेनर से हेल्प मांग रही है लेकिन वो इग्नोर कर रहा था, बस मुस्तफा ने इंसानियत के नाते उस महिला की मदद कर दी, लेकिन तभी महिला ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें इसी लाइन में अपने करियर के बार में सोचना चाहिए। मुस्तफा को महिला की बात जंच गई और उन्होंने नौकरी छोड़कर जिम ट्रेनर के तौर पर मात्र 10 हज़ार रुपये की नौकरी शुरू कर दी। सुबह 4 बजे जिम खोलना और फिटनेस की तरफ उनके जुनून ने उन्हें लाइफ ने डिसीप्लीन सिखाया।

फिल्म स्टार्स के ट्रेनर – Fitness trainer to movie star

उन्होंने कई सालों तक काम किया लेकिन इसी बीच उन्हें मौका मिला ऋतिक रोशन के ट्रेनर बनने का। साल 2015 में जब 2013 की चोट के बाद ऋतिक ने फिल्मों में वापिसी की तैयारी शुरू की तब पहली बार मुस्तफा को उनका कोच बनने का मौका मिला था। मुस्तफा ने उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में उनकी मदद की थी। वहीं वॉर समेत कई फिल्मों में वो उनके ट्रेनर रहे थे। उसके अलावा मुस्तफा ने पद्मावत के वक्त रणवीर के, सरदार उद्यम सिंह के वक्त विक्की कौशल के साथ साथ यानी गौतम के भी कोच रहे थे। मुस्तफा को पहली बार 2025 के आदित्य धर की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म  धूम धाम में काम करने का मौका मिला और फिर उन्हें दूसरी बार आदित्य ने धुरंधर में कास्ट कर लिया।

बचपन से ही थी गंभीर बीमारी

मुस्तफा बताते के है फिटनेस और फिजिक को लेके जुनूनी होने के पीछे उनकी बचपन से एक बीमारी भी है। दरअसल वो डिस्लेक्सिया जिसमें पढ़ने-लिखने में दिक्कत होती है, बीमारी से जूझते थे। पढ़ने लिखने में दिक्कत होने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिटनेस को अपना करियर बनान शुरू के दिया। मुस्तफा असल में अफगान मूल से है और उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया था।

मुस्तफा कहते है कि कॉल सेंटर की नौकरी छोड़कर फिटनेस ट्रेनर बनने के कारण इनकी माँ काफी नाराज थी। उन्होंने काफी दिनों तक बात भी नहीं की थी, लेकिन उनकी पत्नी जो एक बेकरी चलाती थी उन्होंने ही उन्हें एनकरेज किया सेलिब्रिटी ट्रेनर बनने के लिए। आज वो एक सक्सेसफुल फिटनेस कोच होने के साथ साथ एक एक्टर भी है , और वो इस सफलता के लिए हर उस इंसान के शुक्रगुजार है जिसने उनकी करियर को आगे बढ़ाने में मदद की है। वेल मुस्तफा ने बताया कि अगर आपका संकल्प पक्का है तो बाधाएं आपको कभी सफल होने से नहीं रोक सकती।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds