Bihar Board Result Out 2026: बिहार बोर्ड में तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत और कौन बना टॉपर?

Rajni | Nedrick News bihar Published: 23 मार्च 2026, 03:55 PM Updated: 23 मार्च 2026, 03:59 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bihar Board Result Out 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दोपहर में रिजल्ट की घोषणा की, जिसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया। अब छात्र interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

और पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: 2 घंटे में आ जाएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

कितना रहा पास प्रतिशत?

इस साल कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं। बेटियों का दबदबा रहा बता दें कि टॉप 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं। बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान संकाय (Science) में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  86.23% छात्राएं पास वहीं छात्र 84.09% पास हुए है। यानि इस बार भी लड़कियां आगे रहीं।

कौन बने टॉपर?

बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। इस साल कुल 26 टॉपर बने हैं, जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं।

  • साइंस स्ट्रीम: समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96% अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया।
  • कॉमर्स स्ट्रीम: गया की निशु कुमारी ने 8% (479 अंक) के साथ टॉप किया।
  • आर्ट्स स्ट्रीम: रितु कुमारी ने 489 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियों ने टॉप किया, जबकि साइंस में छात्र ने बाजी मारी।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा छात्र BIHAR12 [Roll Number] टाइप करके 56263 पर भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक biharboardonline.bihar.gov.in पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फेल हुए छात्रों के लिए राहत

अगर कोई छात्र इस बार पास नहीं हो पाया है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मौका पा सकते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे अप्रैल-मई में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान करेगा।

पिछले साल से तुलना

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछले साल 86.5% छात्र पास हुए थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा 85.19% रहा है। यानी पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। कुल मिलाकर बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया कीर्तिमान रचा है।  इस बार भी बिहार बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा और कई छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपने भविष्य की मजबूत नींव रखी है। बेटियों के शानदार प्रदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds