Trending

LPG ATM in Gurugram: लाइन, बुकिंग और इंतजार खत्म! अब ATM से सिर्फ 3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर

Nandani | Nedrick News Gurugram Published: 19 Mar 2026, 08:27 AM | Updated: 19 Mar 2026, 08:27 AM

LPG ATM in Gurugram: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं लोगों को सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है, तो कहीं बुकिंग के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही। इसी बीच गुरुग्राम से एक राहत देने वाली खबर आई है, जहां आम लोगों के लिए LPG ATM की नई सुविधा शुरू की गई है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मशीन गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है। इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि यहां से गैस सिलेंडर सिर्फ 2 से 3 मिनट में लिया जा सकता है, जिससे लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा

और पढ़ें: Largest supplier of LPG| रसोई गैस के लिए दुनिया पर निर्भर भारत: किन देशों के पास है गैस का खजाना और कौन करता है सबसे ज्यादा सप्लाई?

क्या है LPG ATM और क्यों है खास? (LPG ATM in Gurugram)

LPG ATM एक ऐसी स्मार्ट मशीन है, जो बिल्कुल एटीएम की तरह काम करती है, लेकिन इसमें कैश की जगह गैस सिलेंडर मिलता है। मौजूदा हालात में जब गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, यह सुविधा लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मशीन 24 घंटे चालू रहती है। यानी अब लोगों को गैस एजेंसी के टाइम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी सुविधा के हिसाब से कभी भी सिलेंडर ले सकते हैं।

हल्के और स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर

इस LPG ATM में पारंपरिक लोहे के सिलेंडर नहीं, बल्कि कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। ये सिलेंडर फाइबर से बने होते हैं, जिससे ये काफी हल्के और इस्तेमाल में आसान होते हैं। जहां सामान्य लोहे के सिलेंडर का कुल वजन गैस सहित करीब 31 किलो तक होता है, वहीं ये नए कंपोजिट सिलेंडर 14 किलो गैस के साथ लगभग 15 किलो ही होते हैं। यानी इन्हें उठाना और संभालना काफी आसान है।

एक और खास बात यह है कि इन सिलेंडरों की बॉडी ट्रांसपेरेंट होती है, जिससे यूजर आसानी से देख सकता है कि अंदर कितनी गैस बची है।

मशीन कैसे करती है काम?

यह स्मार्ट मशीन एक बार में करीब 10 सिलेंडर स्टोर कर सकती है। जैसे ही मशीन में सिलेंडरों की संख्या घटकर 2 रह जाती है, यह खुद ही नजदीकी गैस एजेंसी को अलर्ट भेज देती है। इससे समय पर रीफिलिंग हो जाती है और मशीन खाली नहीं रहती। इस तरह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक है और किसी मैनुअल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होती।

ऐसे करें LPG ATM का इस्तेमाल

इस मशीन का इस्तेमाल करना काफी आसान और पूरी तरह डिजिटल है। जिन उपभोक्ताओं के पास भारतगैस का कंपोजिट सिलेंडर कनेक्शन है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं। सबसे पहले यूजर को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन किया जाता है। फिर खाली सिलेंडर पर लगे बारकोड या QR कोड को स्कैन किया जाता है।

इसके बाद UPI या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना होता है। पेमेंट पूरा होते ही मशीन खाली सिलेंडर को अपने अंदर ले लेती है और बदले में भरा हुआ सिलेंडर बाहर दे देती है। पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 2 से 3 मिनट का समय लगता है, जिससे यह सुविधा बेहद तेज और सुविधाजनक बन जाती है।

लोगों के लिए कितनी राहत?

गैस की मौजूदा किल्लत के बीच LPG ATM जैसी सुविधा लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ सकती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें बार-बार डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ता है। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में ऐसे LPG ATM देश के अन्य शहरों में भी देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें: Sonam Wangchuk release news: ‘छह महीने बाद जेल से वापसी’ … सोनम वांगचुक बोले: यह लड़ाई मेरी नहीं, पूरे लद्दाख की है

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds