Nora Fatehi song controversy| ‘सरके चुनर’ पर बवाल: गाना हटते ही बोलीं नोरा- “हिंदी समझ आई तो पता चला कितना भद्दा था”

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 19 मार्च 2026, 03:27 PM Updated: 19 मार्च 2026, 03:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Nora Fatehi song controversy: पैन इंडिया फिल्म ‘केडी- द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। हालांकि, बढ़ते विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है। अब कहा जा रहा है कि गाने को नए वर्जन के साथ दोबारा रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें: Anushka Shetty wedding news: ‘बाहुबली’ की देवसेना जल्द दुल्हन बनने वाली, अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरों ने फैन्स में मचाई खलबली

गाने पर क्यों मचा विवाद? (Nora Fatehi song controversy)

गाना रिलीज होते ही इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताया। मामला इतना बढ़ गया कि इसे लेकर विरोध शुरू हो गया और कथित तौर पर सरकारी स्तर पर भी नोटिस जारी होने की बात सामने आई। लगातार बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार मेकर्स को यह गाना हटाना पड़ा। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं नोरा फतेही, जिन पर कई लोगों ने सवाल उठाए।

नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस गाने के हिंदी वर्जन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। नोरा के मुताबिक, उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। उस समय उन्हें गाने के असली मतलब का अंदाजा नहीं था, क्योंकि उन्हें कन्नड़ भाषा समझ नहीं आती।

उन्होंने कहा, “मैंने यह गाना इसलिए किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े कलाकार जैसे संजय दत्त शामिल थे। साथ ही, मुझे फिल्म मेकर्स पर भरोसा था। लेकिन जब मैंने इसका हिंदी वर्जन सुना, तब समझ में आया कि इसके बोल काफी भद्दे हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

‘मैंने इसे कभी प्रमोट नहीं किया’

नोरा ने यह भी साफ किया कि जैसे ही उन्हें गाने की असलियत पता चली, उन्होंने खुद को इससे पूरी तरह अलग कर लिया। उन्होंने न तो इसे कहीं प्रमोट किया और न ही सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उनके काम की हमेशा सराहना हुई है, लेकिन कुछ अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज में उनकी राय को उतनी अहमियत नहीं दी जाती। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, बल्कि इसके लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को जवाबदेह होना चाहिए।

लोगों से की खास अपील

नोरा फतेही ने अपने पोस्ट में लोगों से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोग इस गाने को आगे शेयर करना बंद करें, क्योंकि इससे उसे और ज्यादा प्लेटफॉर्म मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस पूरे मामले का फायदा उठाकर उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं, जो बेहद गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘आगे से ज्यादा सावधानी रखूंगी’

अपने बयान के आखिर में नोरा ने कहा कि वह और उनकी टीम भविष्य में ऐसे मामलों में ज्यादा सतर्क रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि उन्हें हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने उस परफॉर्मेंस के लिए अलग से अनुमति भी नहीं दी थी। उनका कहना है कि उनकी इमेज का इस्तेमाल बिना पूरी जानकारी के किया गया, जो सही नहीं है।

गीतकार और मेकर्स का पक्ष

इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर प्रेम ने उन्हें कन्नड़ गाने को “जैसा है वैसा” हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए कहा था। उनके मुताबिक, उस समय डायरेक्टर को गाने में कोई आपत्ति नहीं लगी थी। लेकिन जब विवाद बढ़ा और विरोध तेज हुआ, तब मेकर्स ने इसे सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया।

फिल्म पर भी पड़ा असर

‘केडी- द डेविल’ फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिसमें शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। हालांकि, इस गाने को लेकर हुए विवाद ने फिल्म की रिलीज से पहले ही उसे चर्चा में ला दिया है।

और पढ़ें: Vivian Dsena Islamic faith: मां हिंदू, पिता क्रिश्चियन… बेटे ने अपनाया इस्लाम, शादी पर मचा बवाल, अब पढ़ते हैं दिन में 5 वक्त की नमाज़

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds