Shamsera Poster Leacked : Ranbir Kapoor की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर हुआ लीक, देख कर फैन्स डर गए तो किसी ने कहा कॉपी कैट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 18 Jun 2022, 12:00 AM

 बॉलीवुड (Bollywood) के चार्मिंग और टैलेंटेड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहुचर्चित फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamsera) का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसको देख कर रणबीर के फैन्स डर गए हैं तो कोई Shamsera के पोस्टर को हॉलीवुड की हिट फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के पोस्टर की कॉपी कैट कह रहें हैं। जैसे ही रणबीर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही ट्विटर पर #Shamshera ट्रेंड होने लगा। सभी रणबीर के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन से काफी प्रभावित हैं। 

रणबीर का शमशेरा लुक 

शमशेरा (Shamshera) के पोस्टर में रणबीर कपूर एक डकैत के लुक में काफी खरतरनाक लग रहे हैं। लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल के साथ फटे उन्होंने मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। रणबीर एक दम अपने नए लुक में किलर लग रहें हैं। शमशेरा फिल्म में रणबीर पहली बार एक डाकू के किरदार में नज़र आएंगे। जो फिल्म में निगेटिव किरदार हो सकता हैं। हालांकि पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन- ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद’ लिखी है।

Shamsera Poster Leacked : Ranbir Kapoor की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर हुआ लीक, देख कर फैन्स डर गए तो किसी ने कहा कॉपी कैट! — Nedrick News

बता दें, फिल्म के मेकर्स द्वारा शमशेरा का लगभग एक मिनट का टीज़र पहले ही रिलीज किया जा चुका हैं। जिसमें संजय दत्त, वाणी कपूर अपनी आवाज में शमशेरा के बारे में बताते हैं। पहले संजय दत्त कहते हुई सुनाई देते हैं, ”ये कहानी उसी की है, जिसने कहा कि किसी की गुलामी अच्छी नहीं, न दूसरों की, न हमारे करीबी लोगों की’। फिर वाणी कपूर आगे कहती हैं, “यह कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा।” और अंत में रणबीर कपूर कहते हैं, ‘लेकिन कोई भी आपको स्वतंत्रता नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आज़ाद शमशेरा!’  जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। रणबीर की इस फिल्म को लेकर दर्शक पहले से ही उत्सुक हैं। वे शमशेरा की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। 

22 जुलाई को शमशेरा रिलीज होगी 

रणबीर की शमशेरा सिनेमाघरों में 22 जुलाई, 2022 को दस्तक देगी। इस फिल्म को करण मल्होत्रा निर्देशित कर रहीं हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर ,संजय दत्त, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला रोनित रॉय, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा  नज़र आएंगे। इस फिल्म को यश राज चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया है। हाल में ही रणबीर की एक और बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज हुआ था। जिसे काफी तारीफें मिली थी। ब्रह्मास्त्र में रणबीर अपनी रियल लाइफ वाइफ आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। रणबीर-आलिया की यह फिल्म 9 सितम्बर को रिलीज होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds