Allu Arjun Bollywood Debut : साउथ के सुपरस्टार 'अल्लू अर्जुन' का होने जारहा है धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू, जनिए किस फिल्म से मचाएंगे तहलका!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पुष्पा फिल्म से पूरी दुनिया में तहलका मचा चुके साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बहुत जल्द बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू करने जा रहें हैं। साउथ सुपरस्टार Allu Arjun पैन इंडिया (Pan India) फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखेंगे। उनकी पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। उनकी पहली फिल्म के बारे में कहा जारहा है कि यह फिल्म मेगा बजट होगी। अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड में लॉन्च करने की कमान मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर ने ली है।

इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेंगे, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ फिल्म में थी। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात कहीं जारही हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दुसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली ने दिया बड़ा ऑफर

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन को संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘बैजू बावरा’ ऑफर की थी। हालांकि उन्होंने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ‘अल्लू अर्जुन ने एक प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है’। ये अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। हिंदी दर्शकों के लिए ये बड़ी खुशी की बात है कि उन्हें अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड में काम करते देखने का मौका मिलेगा। 

कौन हैं अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन साउथ से टॉप मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं, इनकी टॉलीवुड में फैन फॉलोइंग किसी भगवान से कम नहीं है। इनकी साउथ की लगभग हर फिल्में सुपरहिट होती है। अल्लू अर्जुन की फिल्मों को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचते हैं। इनकी आखिरी बार फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ थी। इस मूवी ने सभी को चौंकाते हुए साउथ और हिंदी बेल्ट मिलाकर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू का डांस स्टेप दुनिया भर में बहुत पॉपुलर हुआ था। अब इस  सुपरस्टार को फैंस बॉलीवुड फिल्मों में भी देखना चाहते हैं, जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां, ऐसी खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन जल्द ही एक मेगा बजट वाली बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगे। आपको बता दें , अल्लू अर्जुन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का दूसरे पार्ट भी बहुत जल्द दर्शकों के बीच लेकर आने वाले हैं। अल्लू का साउथ का सिटी मार गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था, इसमें अल्लू के डांस को काफी पसंद किया गया था। सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे में सिटी मार गाने का हिंदी रीमेक बनाया था, जिसपर सलमान ने अभिनेत्री दिशा पठानी के साथ डांस भी किया था।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds