Holi colors: सिर्फ गुलाल नहीं, ये हैं जीवन के एहसास जानिए होली के हर रंग के पीछे छिपा गहरा फलसफा

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 Feb 2026, 07:16 AM | Updated: 25 Feb 2026, 07:16 AM

Holi colors: कहते हैं हर रंग की अपनी एक खासियत होती है और हर रंग के पीछे एक अनूठा भाव छिपा होता है। होली का त्योहार इन्हीं छिपे हुए भावों को अपनों के चेहरे पर रंगों के रूप में उकेरने का नाम है। रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं लगते, वे सीधे दिल पर असर करते हैं। होली पर हर रंग एक कहानी कहता है और एक अलग एहसास जगाता है। होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि मन की कड़वाहट को मिटाने का अवसर है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें हम अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को माफ कर देते हैं। तभी तो कहा गया है ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, गिले-शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं।

और पढ़े: Jaipur Photoshoot Tips: जयपुर में फोटोशूट से पहले जान लें ये सीक्रेट, वरना ‘रॉयल’ लुक रह जाएगा अधूरा

पूरे देश में होली को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। भारत में यह त्योहार सिर्फ रंग खेलने का नहीं, बल्कि रिश्तों में प्यार, अपनापन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी लोग रंग-गुलाल के साथ इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या अप जानते है हर रंग कुछ कहता है? अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं।  होली में इस्तेमाल होने वाले गुलाल के रंग सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हर रंग का अपना एक खास मतलब भी होता है। तो कि कौन-सा रंग क्या दर्शाता है और किसे लगाना बेहतर माना जाता है।

होली में इस्तेमाल होने वाले कुछ रंग

लाल रंग – Red color

लाल गुलाल प्यार, जुनून और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन यह रंग आप अपने पार्टनर, परिवार के करीबी सदस्य या सबसे अच्छे दोस्त को लगा सकते हैं। इससे अपनापन और गहरा रिश्ता झलकता है।

हरा रंग – Green color

हरा रंग नई शुरुआत, खुशहाली और तरक्की को दर्शाता है। अगर किसी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव हो गया हो, तो होली पर हरा रंग लगाकर रिश्ते में नई शुरुआत का संदेश दिया जा सकता है।

नीला रंग – Blue color

नीला रंग भरोसा, स्थिरता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग दोस्तों, सहकर्मियों या परिचित लोगों को लगाया जाता है, जिससे रिश्तों में विश्वास और संतुलन का भाव झलकता है।

पीला रंग – Yellow color

पीला गुलाल शांति, सुख और मानसिक विकास का प्रतीक माना जाता है। यह रंग खास तौर पर गुरु, शिक्षक या घर के बड़े लोगों को लगाया जाता है, क्योंकि यह सम्मान और आदर का भाव दिखाता है। कुल मिलाकर होली के रंग सिर्फ मस्ती के लिए नहीं होते, बल्कि इनके जरिए हम अपने रिश्तों की भावनाएं भी जाहिर करते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी पारंपरिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। हमारा चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी मान्यता को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds