Trending

Preity Zinta के घर आई डबल खुशखुबरी, जुड़वां बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, ये रखे हैं नाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Nov 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से फेमस प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार प्रीति जिंटा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, प्रीति जिंदा के घर में डबल खुशी आई है। एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। 

जी हां, 46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा के दो बच्चों की मां बन गई हैं। सरोगेसी से उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। प्रीति ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की। इस दौरान प्रीति ने अपने बच्चों के नाम भी फैंस को बताए। 

प्रीति ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough रखे हैं। प्रीति ने अपनी और अपने हसबैंड की फोटो शेयर करते हुए स्पेशल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा- ‘मैं आज आप सभी के साथ अपनी अमेजिंग खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने Gratitude और इतने प्यार से भर गए हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।’

प्रीति ने आगे लिखा- ‘हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय जर्नी का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद।’

प्रीति जिंटा के ये गुड न्यूज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाईयां देने लगे। आम लोगों के साथ कई सेलिब्रिटीज भी इस डबल खुशखबरी के लिए प्रीति को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ अब फैंस प्रीति की बच्चों की पहली झलक पाने का भी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि कभी बॉलीवुड में अपनी क्यूट स्माइल, डिंपल और एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ को अपना जीवनसाथr चुन लिया था। जीन के साथ प्रीति ने फरवरी 2016 में शादी की थी। इसके बाद से ही वो लॉस एंजेलिस में बस गई। अब जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजने से प्रीति जिंटा की लाइफ में एक नए फेज की शुरुआत हो गई है और ये फेज है मदरहुड का। प्रीति जिंटा इस फेज को किस तरह एंजॉय करते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds