Trending

Rajpal Yadav News: जमानत के बाद भी एक रात और जेल में रहे राजपाल यादव, 18 मार्च तक पूरी रकम चुकाने की शर्त

Nandani | Nedrick News
Mumbai
Published: 18 Feb 2026, 10:11 AM | Updated: 18 Feb 2026, 10:11 AM

Rajpal Yadav News: कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता Rajpal Yadav को 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली, जब अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद वे उसी दिन जेल से बाहर नहीं आ सके। वजह थी अधूरा पेपरवर्क। कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण उन्हें एक और रात जेल में बितानी पड़ी।

अब सभी फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी हैं और खबर है कि वे 17 फरवरी की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जेल से रिहा हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से उनके प्रशंसक उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे।

और पढ़ें: Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद Vijay Verma को फिर हुआ प्यार! कौन है मिस्ट्री गर्ल जिसका ऐक्टर ने थामा हाथ?

कैसे शुरू हुआ मामला? (Rajpal Yadav News)

दरअसल, यह पूरा विवाद साल 2010 से जुड़ा है। राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और तय समय पर कर्ज की रकम वापस नहीं हो सकी। मामला धीरे-धीरे चेक बाउंस केस में बदल गया और कानूनी विवाद बढ़ता गया।

कई तारीखों के बाद 5 फरवरी को राजपाल यादव ने सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया। करीब 12 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली।

जमानत याचिका पर पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी, लेकिन उस दिन राहत नहीं मिली। अगली सुनवाई 16 फरवरी को हुई और उसी दिन अदालत ने कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत मंजूर कर ली।

किस शर्त पर मिली जमानत?

अदालत ने साफ किया है कि यह स्थायी राहत नहीं है, बल्कि 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत है। कोर्ट ने कहा है कि यदि राजपाल यादव 18 मार्च से पहले पूरी बकाया रकम चुका देते हैं, तो मामला सुलझ सकता है।

उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने अदालत को बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करा दिया गया है। इसी आधार पर अदालत ने सजा पर अस्थायी रोक लगाई है।

साथ ही कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। वे बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जा सकते। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। अगर वे अदालत की शर्तों का पालन नहीं करते या तय तारीख पर पेश नहीं होते, तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है।

रिहाई के बाद कहां जाएंगे?

आम तौर पर माना जा रहा था कि जेल से निकलते ही वे मुंबई लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रिहाई के बाद राजपाल यादव सीधे अपने गृहजनपद शाहजहांपुर जाएंगे।

वहां उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है। परिवार के इस खास मौके पर शामिल होने के लिए वे सबसे पहले घर पहुंचेंगे। उनके भाई ने पहले ही उम्मीद जताई थी कि शादी से पहले राजपाल जेल से बाहर आ जाएंगे और समारोह में शामिल होंगे।

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

जब राजपाल यादव के जेल जाने की खबर सामने आई थी, तब अभिनेता Sonu Sood सबसे पहले उनके समर्थन में सामने आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राजपाल को काम का ऑफर दिया था।

सोनू सूद ने लिखा था कि राजपाल यादव इंडस्ट्री के बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और कभी-कभी जिंदगी में टाइमिंग गलत हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है, और इंडस्ट्री को अपने साथी के मुश्किल समय में साथ खड़ा होना चाहिए। उनके इस कदम की काफी चर्चा हुई और इसे फिल्म इंडस्ट्री की एकजुटता के रूप में देखा गया।

जेल से बाहर आकर हुए भावुक

17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव भावुक नजर आए। कानूनी सवालों पर उन्होंने अपने वकील को आगे कर दिया, लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दिल की बात जरूर कही।

उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री में मुझे 27 साल हो गए हैं। 200-250 फिल्में कर चुका हूं। मुझे बॉलीवुड का सपोर्ट है, बच्चा-बच्चा मेरे साथ है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट जब और जहां बुलाएगा, वे हाजिर होंगे। अब सबकी नजर 18 मार्च की सुनवाई पर है। अगर तब तक पूरी रकम चुका दी गई, तो उन्हें स्थायी राहत मिल सकती है। फिलहाल, परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने का मौका उन्हें मिल गया है।

और पढ़ें: Tere Naam Movie Unknown Facts: तेरे नाम के पागलखाने वाले सीन की सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान, जिसे सुनकर कांप जाएगी रूह!

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds