Trending

Who Is Haldiram Ki Bahu: हल्दीराम परिवार में नई बहू की एंट्री, नागपुर की शाही शादी में छाईं केनिशा पालीवाल

Nandani | Nedrick News

Published: 17 Feb 2026, 01:45 PM | Updated: 17 Feb 2026, 01:45 PM

Who Is Haldiram Ki Bahu: नागपुर इन दिनों एक भव्य शादी को लेकर सुर्खियों में है। देश के बड़े FMCG ब्रांड हल्दीराम के युवा उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की शादी ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा है। आलीशान समारोह, शानदार सजावट और बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के लाइव परफॉर्मेंस ने इस आयोजन को और भी ग्लैमरस बना दिया। हालांकि, लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी दुल्हन केनिशा को लेकर दिखी, आखिर कौन हैं वो, जिनकी एंट्री के साथ हल्दीराम परिवार में नई पीढ़ी का एक और अध्याय जुड़ गया?

और पढ़ें: Anil Agarwal Emotional Post: 50वीं सालगिरह पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल! पत्नी को बताया ‘सबसे अच्छी दोस्त’, बेटे अग्निवेश को किया याद

कौन हैं केनिशा पालीवाल? (Who Is Haldiram Ki Bahu)

भारत में जन्मी केनिशा पालीवाल की परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई। ग्लोबल एक्सपोजर और मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया। फिलहाल वह लंदन स्थित ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी Delta Corp Holdings में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह कंपनी बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DivineFx (@divinefx.in)

केनिशा के पिता मुदित पालीवाल इस कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। उन्होंने Norvic Shipping और Caravel Group जैसी कंपनियों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। बिजनेस का यह अनुभव और माहौल केनिशा को बचपन से ही मिला।

विदेश में पढ़ाई और करियर का सफर

अपने करियर को नई दिशा देने के लिए केनिशा ने अमेरिका में करीब छह साल बिताए। उन्होंने Cornell University से Industrial & Labor Relations में BSc की डिग्री हासिल की। इसके बाद Columbia University से Technology Management में MSc किया।

एक इंटरव्यू में केनिशा ने बताया था कि वह UK में काफी कंफर्टेबल हो गई थीं, इसलिए उन्होंने खुद को चुनौती देने के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया। उनका कहना था कि अगर चीजें ठीक नहीं लगतीं तो वापस लौट सकती थीं, लेकिन अमेरिका में बिताए छह साल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुए। हांगकांग और कोपेनहेगन में बिताया गया समय भी उनके प्रोफेशनल नजरिए को आकार देने में अहम रहा।

फाइनेंस और एसेट मैनेजमेंट में भी मजबूत पकड़

लॉजिस्टिक्स के अलावा केनिशा Helixtech Asset Management का नेतृत्व भी करती हैं। यह पहल उनके Goldman Sachs में एनालिस्ट के रूप में काम करने के अनुभव से प्रेरित मानी जाती है। ग्लोबल फाइनेंस और लॉजिस्टिक्स जैसे परंपरागत रूप से पुरुष प्रधान माने जाने वाले क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका को काफी सराहा जा रहा है।

नागपुर में भव्य समारोह

विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की शादी नागपुर के Le Méridien होटल और शिव एस्टेट में आयोजित की गई। शानदार डेकोरेशन, हाई-प्रोफाइल मेहमानों की मौजूदगी और बॉलीवुड तड़के ने इस शादी को शहर की चर्चित शादियों में शामिल कर दिया। शाहिद कपूर के डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शादी के बाद केनिशा अब भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड हल्दीराम परिवार का हिस्सा बन गई हैं। इस ब्रांड की शुरुआत बीकानेर में गंगा बिशन अग्रवाल ने एक छोटी सी दुकान से की थी, जो आज देश-विदेश में पहचाना जाने वाला नाम बन चुका है।

और पढ़ें: Subrata Roy Sahara story: हज़ार रुपये से शाही सल्तनत तक… और फिर सलाखों तक! सुब्रत रॉय सहारा की चमक, ताक़त और गिरफ़्तारी की पूरी कहानी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds