Katrina से पहले इस एक्ट्रेस पर लट्टू थे Vicky Kausal! फिर इस वजह से हुआ ब्रेकअप…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Nov 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड में अपनी काबिलियत पर नाम बनाने वाले विक्की कौशल वैसे तो आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। लेकिन इस दिनों विक्की कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। वजह है उनकी शादी। जी हां, खबरें तो ऐसी ही हैं कि विक्की को अपनी दुल्हनिया आखिरकार मिल ही गई और ये दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ हैं। कैटरीना और विक्की रिलेशनशिप में हैं, इसको लेकर चर्चाएं तो काफी टाइम से चल रही है, लेकिन अब बीते दिनों से इनकी शादी की खबरें आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि दिसंबर में ये कपल एक सात फेरे ले लेगा। 

कैटरीना के रूप में विक्की को भले ही अब अपना लाइफ पार्टनर मिल गया हो, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कैट से पहले वो किसके साथ रिलेशन में थे? वो किसको date कर रहे थे? आज हम आपको विक्की कौशल की लव लाइफ के बारे में बताएंगे…

कभी हरलीन के दीवाने थे विक्की

कहते हैं ना हर इश्क की कहानी पूरी हो ये जरूरी तो नहीं। ऐसा ही कुछ विक्की कौशल और हरलीन सेठी के साथ भी हुआ। विककी कौशल और हरलीन सेठी एक समय में रिलेशनशिप में थे। लाखों दिलो पर राज करने वाले विक्की कौशल के दिल पर कभी हरलीन सेठी राज किया करती थी। हरलीन सेठी एक पंजाबी स्टार है। वो काफी सारे ads और वेब सीरीज में काम कर चुकी है। एक पार्टी में विक्की कौशल से हरलीन की मुलाकात हुई थी। । विक्की कौशल ने जब हरलीन को पहली बार देखा तो देखते ही रह गए थे। और तब से ही दोनो की लव स्टोरी शुरु हो गई। विक्की और हरलीन ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया।

ये थी उनके ब्रेकअप की वजह

लेकिन फिर 2019 में विक्की और हरलीन के रास्ते जुदा हो गए। दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह ये बताई जाती है कि विक्की की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक आने और सुपरहिट होने के बाद वो अपनी लव लाइफ को टाइम नहीं दे पाते थे। विक्की के साथ ब्रेकअप होने के बाद हरलीन सेठी डिप्रेशन तक में चली गई थी। लेकिन बाद मे हरलीन ने खुद एक इंटरव्यू  मे कहा कि इस ब्रेकअप से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही हरलीन ने ये भी कहा कि वो खुद की एक पहचान बनाना चाहती है। इसके बाद हरलीन AltBalaji की फेमस वेब सीरीज Broken But Beautiful में नजर आई, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिली।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds