Trending

Akshay Kumar Angry Moments: अक्षय कुमार ने जब भरी महफिल में मारा थप्पड़, बेहोश हुआ शख्स, घबरा गए थे एक्टर फिर…

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 16 Feb 2026, 05:29 AM | Updated: 16 Feb 2026, 05:32 AM

Akshay Kumar Angry Moments:  फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के फन लविंग नेचर से पूरा बॉलीवुड अवगत है, उनका मजाकिया अंदाज सिरियस माहौल को भी खुशनुमा बना सकता है, लेकिन क्या हो जब खुद खिलाड़ी कुमार का पारा सातवे आसमान पर पहुंच जायें.. तो जरा सोचियें कि ऐसी सूरत में क्या हो सकता है। अक्षय की लाइफ में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसमें एक तरफ उन्हें अपने करियर के खत्म होने का डर सता रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें पहली बार गजब बेज्जती वाली फिलिंग भी हुई थी। जी हां, अक्षय की लाइफ से जुड़े एक ऐसे ही पल के बारे में बात करेंगे, जब उनके मात्र एक थप्पड़ से एक आदमी काफी देर बेहोश रहा था.. और सबकी नजरें अक्षय पर टिकी हुई थी। जानते है क्या था वो किस्सा..

और पढ़े: Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद Vijay Verma को फिर हुआ प्यार! कौन है मिस्ट्री गर्ल जिसका ऐक्टर ने थामा हाथ?

रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून

दरअसल अक्षय इस वक्त सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाली रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे है। एक अमेरिकी शो का इंडियन वर्जन के तौर पर बने इस शो ने कुछ ही दिनो में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। अक्षय गेस्ट के साथ गेम खेलने के साथ साथ हल्की फुल्की बातचीत भी करते है। इसी कड़ी में अक्षय के शो पर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर बतौर गेस्ट पहुंचे। गेम के दौरान रैपिड फायर राउंड में अमन गुप्ता ने अक्षय की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा मोमेंट पूछा जिसमें उन्हें डर और गजब बेजज्ती भी महसूस हुई।

करियर के शुरुआत में अक्षय काफी गुस्सैल

जिस पर अक्षय ने एक किस्सा शेयर किया। खिलाड़ी कुमार ने बताया कि वो दोस्तो के साथ पार्टी करने गए थे, सच कहे तो करियर के शुरुआत में वो काफी गुस्सैल थे, पार्टी के बीच में एक शख्स शराब पीकर उनके एक दोस्त को गालियां देने लगा। काफी देर तक उसे शांत कराने की कोशिश की गई लेकिन जब वो नहीं माना तो अक्षय उसके सामने गए और उसे जोरदार एक थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो शख्स वहीं बेहोश हो गया, उसके बेहोश होते ही उनका दोस्त तो दहाड़े मार मार कर रोने लगा।

और पढ़े: Ranveer Singh fined heavily: रणवीर पर फिर से लगा 40  करोड़ का जुर्माना, फिल्म भी गई और पैसा भी.. किसने लगाया रणवीर पर जुर्माना़

करियर बर्बाद होने का डर

वहीं एक तरफ अक्षय डर रहे थे कि कहीं इसे कुछ हो गया तो उनका करियर बर्बाद हो जायेगा, वहीं दूसरी तरफ दोस्त के रोने के कारण वो सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गए थे, लोग उन्हें अजीब ढंग से देख रहे थे। जिससे उन्हें गजब बेज्जती महसूस हो रही थी। किसी तरह से पानी डाल कर उस शख्स को जगाया, उसके जागने पर जान में जान आई थी। अक्षय ने कहा कि अगर वो आज के समय की घटना होती तो वो जाने देते.. और खुद ही वहां से पार्टी छोड़ कर चले जाते.. हालांकि अभी अगर उन्हें मौका मिलता तो वो समय को फिर से बदलते… लेकिन ये मुमकिन नहीं है।

हालांकि ये एपिसोड फिल्हाल अभी शूट ही हुआ है, इसका टेलीकास्ट 19 फरवरी को किया जायेगा। जिसमें फैंस को अक्षय और शार्क टैंक के जजेज के बीच काफी मस्ती देखने को मिलेगी। वेल अक्षय अभी के समय में काफी कूल माइनडेड एक्टर में गिने जाते है जो अपने काम से काम रखते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds