Headlines

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 'Prakash Singh Badal' की तबियत अचानक बिगड़ने से हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए कैसा रहा है इस कद्दावर नेता का राजनीतिक सफर!

Table of Content

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ‘Prakash Singh Badal’ को तबियत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता और संरक्षक हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल की शनिवार रात तबीयत खराब हो गई थी  उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होनें ने रात में कई बार उल्टी की, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। गैस्ट्रिक संबंधी शिकायतों के बाद 6 जून को उन्हें स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER), चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री संक्रमित हो गए थे। उन्हें कोविड के स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्थ होने की कामना की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर प्रकाश सिंह बादल की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा- शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

प्राकाश सिंह बादल का राजनीतिक सफर 

प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) को पंजाब की राजनीति के बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं एवं शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1947 में उन्होंने राजनीति में पहली बार कदम रखा था। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। फिर 1969 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्ष 1969-1970 तक प्रकाश सिंह बादल ने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में काम किया।

प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। मोरारजी देसाई के शासन काल में प्रकाश सिंह बादल पहली बार सांसद भी बने थे। इनका बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल 1 मार्च 2007 से 2017 तक रहा है। इसके बाद इन्होनें अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल को सौंप दी। इस साल की शुरुआत में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी को शिरोमणि अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा था। शिअद को 2022 के विधानसभा में सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में शिअद, बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ीं थी। कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा हैं कि पंजाब में शिरोमणी अकाली दल का अस्तित्व पंजाब की राजनीति में धूमिल होता जा रहा हैं। उनके बेटे की राजनीति में वह बात नहीं नजर आ रहीं जो प्रकाश सिंह बादल में हुआ करती थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Sikhism in Odisha

Sikhism in Odisha: जगन्नाथ की धरती पर गुरु नानक की विरासत, ओडिशा में सिख समुदाय की अनकही कहानी

Sikhism in Odisha: भारत में सिख समुदाय की पहचान आमतौर पर पंजाब से जोड़कर देखी जाती है, लेकिन देश के पूर्वी हिस्सों, खासकर ओडिशा में सिखों की मौजूदगी का इतिहास उतना ही पुराना, जटिल और दिलचस्प है। यह कहानी केवल धार्मिक प्रवास की नहीं है, बल्कि राजनीति, औपनिवेशिक शासन, व्यापार, औद्योगीकरण और सामाजिक संघर्षों से...
Ambedkar and Christianity

Ambedkar and Christianity:आंबेडकर ने ईसाई धर्म क्यों नहीं अपनाया? धर्मांतरण पर उनके विचार क्या कहते हैं

Ambedkar and Christianity: “मैं एक अछूत हिंदू के रूप में पैदा हुआ था, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं।” डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की यह पंक्ति सिर्फ एक व्यक्तिगत घोषणा नहीं थी, बल्कि सदियों से जाति व्यवस्था से दबे समाज के लिए एक चेतावनी और उम्मीद दोनों थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन जाति प्रथा...
Silver Reserves Top 5 Countries

Silver Reserves Top 5 Countries: जानिए दुनिया में ‘सिल्वर किंग’ कौन और भारत की क्या है स्थिति

Silver Reserves Top 5 Countries: 2025 में अगर किसी ने निवेशकों को सच में हैरान किया है, तो वह चांदी है। अब तक लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते आए थे, लेकिन इस साल चांदी ने रफ्तार के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया। कीमतें इतनी तेजी से बढ़ीं कि बाजार में...
Home Vastu Tips

Home Vastu Tips: 2026 से पहले अपने घर में कर लें ये सुधार और ले आए ये चीजें… नए साल के दिन ऐसे करें शुरुआत

Home Vastu Tips: साल 2025 का दिसंबर महीना आधा बीत चुका है और जैसे-जैसे नया साल 2026 नजदीक आता है, कई लोग अपने जीवन में नए बदलाव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तैयारी में सबसे पहला कदम होता है अपने घर को व्यवस्थित करना। भारतीय परंपरा में घर सिर्फ रहने का स्थान नहीं...
DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds