Squid Game Season 2 : जल्द रिलीज होगी नेटफ्लिक्स की ग्लोबल हिट सीरीज 'Squid Game Season 2', जानिए इस सीजन क्या रहेगा ख़ास!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जून 2022, 05:30 AM Updated: 13 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 ‘Squid Game Season 2’ जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। जिसकी खबर सुनकर कोरियन थ्रिलर शो स्क्विड गेम के सभी फैन्स बेहद खुश हैं। सीरीज के राइटर, डायरेक्टर, प्रड्यूसर और क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक (Hwang Dong Hyuk) ने इस नए सीजन के आने का खुलासा किया। हालांकि दुसरा सीजन कब रिलीज होगा, इसकी तारीख उजागर नहीं की गई हैं। स्किवड गेम सीजन 2 (Squid Game Season 2) की अनाउंसमेंट के बाद फैंस बेहद खुश हो गए हैं। वह पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- OMG … मुझे इसका इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- मुझे लगता है आपने एक्टर्स की फीस बढ़ा दी होगी। स्किवड गेम सीजन 2 का पहला सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था , जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और क्रिटिक्स को भी यह सीरीज पसंद आई थी।

बता दें स्किवड गेम नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। कोरियन थ्रिलर शो Squid Game के ग्लोबली हिट होने के बाद इसका क्रेज काफी देखा गया था। हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा था। सभी इसके सेकेंड सीजन के लिए बहुत एक्साइटेड थे क़ि वह कब आएगा। फाइनली अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म हुआ। बता दें स्किवड गेम नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। इस शो की खूब तारीफ हुई है। 

नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर घोषणा की 

 सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा Netflix ने स्क्विड गेम सीजन 2 की खबर प्रशंसकों संग साझा की है वहीं इसके निर्देशक और निर्माता निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक अन्य नोट के द्वारा इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स भी शेयर की हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर हैंडल से सीरीज की घोषणा करते हुए लिखा, “रेड लाइट … ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के लिए वापस आ रहा है।” वहीं दूसरे ट्वीट में इसके निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए एक खास नोट भी साझा किया गया है।

Squid Game Season 2 : जल्द रिलीज होगी नेटफ्लिक्स की ग्लोबल हिट सीरीज 'Squid Game Season 2', जानिए इस सीजन क्या रहेगा ख़ास! — NEDRICK NEWS

नेटफ्लिक्स ने दूसरे ट्वीट में नोट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक, निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के पास प्रशंसकों के लिए एक संदेश है। इस नोट में लिखा गया है कि “पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीजन को जीवंत करने में 12 साल लग गए। लेकिन स्क्वीड गेम को अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में 12 दिन लगे। इसके आगे नोट में लिखा गया, स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में, दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्साह। हमारे शो को देखने और पसंद करने के लिए धन्यवाद, और अब, गि-हुन रिटर्न। द फ्रंट मैन रिटर्न। सीजन 2 आ रहा है। द मैन इन सूट भी वापस आ सकता है। आपको यंग-ही के प्रेमी चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा।

Squid Game Season 1 की कहानी 

2021 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) में कर्ज में डूबे लोगों के बीच एक गेम कंपटीशन की कहानी दिखाई गई है। ये सभी कर्ज से निकलने के लिए गेम का हिस्सा बनते हैं, जो जीतता है उसे बड़ी रकम मिलती है, लेकिन ये कोई आसान गेम नहीं है बल्कि में एक खतरनाक ट्विस्ट है। जो हारता है, उसे दुनिया से भी अलविदा कहना पड़ता है, यानी गेम से वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो का दुसरा सीजन दर्शकों के बीच कैसा रोमांच स्थापित करता हैं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds