Headlines

Dusshera 2021: कैसे मिला था रावण को दस सिरों का वरदान? क्या आप जानते हैं इसके पीछे की पूरा कहानी?

Table of Content

बुराई का होता है विनाश…रावण की तरह आपके दुखों का भी होगा नाश।

“इस पावन पर्व पर यही है हमारी आस।”

आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य का प्रतीक होता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और माँ दुर्गा ने नौ रात और दस दिन के बाद महिसासुर पर विजय प्राप्त की थी। दशहरे के दिन देश में अलग अलग जगहों पर रावण के साथ साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाता है। 

दशहरे से जुड़ी कई बातें हम बचपन से सुनते और पढ़ते हुए आ रहे हैं। जैसे क्यों रावण को बुराई का प्रतीक माना जाता है?और कैसे भगवान राम ने रावण का अंत किया था? हमें ये भी मालूम है रावण कितना शक्तिशाली था और उसके 10 सिर थे। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि आखिर रावण को 10 सिर क्यों थे? उसको कैसे 10 सिरों की प्राप्ति हुई? इसके पीछे का रहस्य आखिर है क्या? अगर इन सबके बारे में नहीं पता, तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं…

भगवान शिव ने दिया था वरदान

रावण को 10 सिर होने की वजह से उसे दशानन भी कहा जाता है। त्रिलोक विजेता रावण भगवान शिव का परम भक्त था। बताया जाता है कि एक बार रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कड़ी तपस्या की थी। जब इसके बाद भी भोलेनाथ तपस्या से प्रसन्न नहीं हुए, तो रावण ने अपना सिर भगवान शिव को अर्पित करने का फैसला लिया। भगवान शिव की भक्ति में लीन रावण ने अपना सिर काटकर उनको अर्पित कर दिया। लेकिन तब भी रावण की मृत्यु नहीं हुई और उसके सिर की जगह एक और सिर प्रकट हो गया। फिर रावण ने उसे भी शिव जी को अर्पित कर दिया। ऐसे करते करते रावण ने भगवान शिव जी को अपने 9 सिर अर्पित किए। जब रावण ने दसवीं बार ऐसा करना चाहा तो खुद भगवान शिव प्रकट हो गए और वो रावण से प्रसन्न हो गए। इसके साथ ही शिव जी द्वारा रावण को दशानन होने का वरदान मिला। 

बुराइयों के प्रतीक है रावण के दस सिर

रावण के जो 10 सिरों को 10 बुराइयों का प्रतीक माना जाता है। ये काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, घृणा, ईर्ष्या, द्वेष और भय अवगुणों के प्रतीक माने जाते है। ऐसा कहा जाता है कि रावण भी इन नकरात्मक भावनाओं से ग्रस्त था, जिस वजह से ही अधिक ज्ञान प्राप्त होने के बावजूद उसका विनाश हो गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds