क्या वाराणसी रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने पढ़ी थी अजान? जानिए क्यों हो रहा इस पर विवाद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 15 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत दिन पर दिन तेज होती चली जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में कूदने लगी है। इस बीच यूपी चुनाव को लेकर जो नेता सबसे ज्यादा एक्टिव दिख रही हैं, वो प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। लखीमपुर कांड को लेकर भी प्रियंका ने जिस तरह अपना आक्रामक रवैया अपनाए रखा, वो काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। वो लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं, जिससे साफ तौर पर पता चल रहा कि प्रियंका यूपी कांग्रेस में जान फूंकने की पूरी कोशिशों में लगी हैं। 

हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पहुंची थीं। यहां पर वो किसान न्याय रैली के जरिए केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलती नजर आईं। प्रियंका की इसी रैली को लेकर एक विवाद भी हो रहा है। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने इस रैली में अजान पड़ी। ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ही किया। 

संबित पात्रा ने शेयर की वीडियो

संबित पात्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें मंच पर प्रियंका गांधी खड़ी हुई नजर आ रही हैं और यहां पर बैकग्राउंड में अजान भी चल रही है। इसके अलावा वीडियो में ये भी देखने को मिल रहा है कि एक शख्स कांग्रेस पर तुष्टिकरण करने की बात कहता नजर आ रहे हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा- ‘तो प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस ने… तुष्टिकरण के लिए अपनी वाराणसी रैली में ये किया।’

 

कांग्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

हालांकि पात्रा ने जो वीडियो शेयर की, उसकी सच्चाई वो नहीं जो उन्होंने दिखाने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी की तरफ से वीडियो की पूरी सच्चाई बताई गई। पात्रा की वीडियो पर कांग्रेस नेता बी वी श्रीनिवास ने पलटवार किया। साथ ही उन्होंने रैली के दौरान श्लोक पढ़े जाने और सिख धर्मगुरु द्वारा गुरुबानी किए जाने का भी वीडियो भी शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने संबित पात्रा को हेरफेर पात्रा बताया। श्रीनिवास बोले कि ये भी उसी वाराणसी रैली में हुआ। किसी को खुश करने के लिए नहीं बल्कि सभी धर्मों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए।

 

इसके अलावा कांग्रेस नेत्री रुचिरा चतुर्वेदी ने भी प्रियंका गांधी की उस वीडियो क्लिप को ट्वीट किया जिसमें वो दुर्गा श्लोक पढ़ रहीं थीं। इसके साथ ही रुचिरा चतुर्वेदी ने लिखा कि आपने ये वाला हिस्सा क्यों काट दिया? ये वीडियो पोस्ट करने का साहस रखिए। जय माता दी। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी गई हुई थीं। रैली में वो लखीमपुर कांड को लेकर बीजेपी पर जमकर बरसीं। वाराणसी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने वहां के अलग-अलग मंदिरों के भी दर्शन किए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds