Singhu Border पर युवक के साथ इस क्रूरता के पीछे कौन जिम्मेदार?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 15 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लखीमपुर कांड को लेकर बवाल अब तक खत्म भी नहीं हुआ था कि इस बीच एक और बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आ गई। सिंघु बॉर्डर, जहां पर किसान 10 महीनों से ज्यादा समय से डेरा जमाए बैठे हैं, वहां आज सुबह सुबह एक बड़ी घटना घट गई। यहां एक शख्स का शव बैरिकेड पर लटका हुआ मिला।

हाथ काटकर बैरिकेड पर लटकाया

शव की हालत ऐसी थी, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। युवक का एक हाथ कटा हुआ था। बेरहमी से मारकर शव को मंच के पास ही बैरिकेड पर लटका दिया। वहीं घटना का आरोप निहंग सिखों पर अभी लगाया जा रहा है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने इस घटना के पीछे निहंग सिखों को जिम्मेदार ठहराया।

जैसे ही मंच के पास शव लटका हुआ मिला, तो वहां पर हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद ही खराब थीं। शुरुआत में तो आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस को वहां जाने नहीं दिया। बाद में पुलिस वहां पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की हुई पहचान

इस बीच मारे गए युवक की पहचान भी हो गई। उनका नाम  लखबीर सिंह बताया जा रहा है और उम्र 35 से 36 के बीच की। लखबीर सिंह पंजाब के तरणतारण जिले के चीमा खुर्द गांव के रहने वाले थे। उनके माता पिता नहीं थे। बचपन में ही उनके फूफा ने उन्हें गोद ले लिया था। लखबीर शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन उनके बच्चे और बच्चे साथ नहीं रहते थे। लखबीर के घर में सिर्फ उनकी एक विधवा बहन हैं।

अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

वहीं इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए FIR भी दर्ज। पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। DCP हंसराज ने बताया कि कुंडली, सोनीपत बॉर्डर पर जहां किसानों का आंदोलन कर रहे हैं, वहां सुबह 5 बजे एक शव लटका मिला। उसके हाथ और टांग कटी थी। हत्या को किसने अंजाम दिया, अभी इसको लेकर कुछ फिलहाल साफ नहीं है। अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि लखीमपुर में हुए कांड को लेकर अब तक विवाद थमा नहीं था कि इस बीच किसान आंदोलन में एक और बड़ी घटना घट गई। सवाल ये है कि आखिर किसने और क्यों इस क्रूरता को अंजाम दिया? इसके पीछे मकसद क्या है? क्यों किसान आंदोलन में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं? क्या ये आंदोलन किसी ओर तरफ जा रहा है? या फिर कोई और ही साजिश चल रही है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds