Trending

फिनाले से पहले हो गया खुलासा, कौन जीता Khatron Ke Khiladi का 11वां सीजन? जानिए Winner का नाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Sep 2021, 12:00 AM

छोटे पर्दे का मशहूर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। इस हफ्ते शो का फिनाले टेलीकास्ट होने जा रहा है। जितने भी कंटेस्टेंट अब शो में बचे हैं, वो काफी स्ट्रॉन्ग हैं। ऐसे में कौन-सा कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी 11 का खिताब अपने नाम करेगा, इसको लेकर शो के फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 

अर्जुन बिजलानी बने विनर!

इसी बीच शो के विजेता के नाम पर बड़ा खुलासा हो चुका है। फिनाले से पहले ही ये पता चल गया कि कौन खतरों के खिलाड़ी 11 का टाइटल अपने नाम करने वाला है। खबरें तो ऐसी हैं अर्जुन बिजलानी ये शो जीतने में कामयाब हुए। 

जी हां, रिपोर्ट्स तो यही बता रही है कि अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी 11 का विनर बने हैं। दरअसल, अर्जुन की पत्नी नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे इसके बारे में पता चल रहा है। 

पत्नी नेहा ने शेयर की ये फोटोज

दरअसल, अर्जुन और नेहा एक पार्टी करते नजर आए। माना जा रहा है कि अर्जुन के शो जीतने की खुशी में ही ये पार्टी रखी गई। इस पार्टी में कई सितारे जमकर मौज-मस्ती की। अर्जुन की पत्नी ने इसकी कई तस्वीरें शेयर की। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में जो फोटोज शेयर की, उनमें से एक में अर्जुन ट्रॉफी हाथ में पकड़े भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये कंफर्म ही माना जा रहा है कि वो ही खतरों के खिलाड़ी जीते हैं। 

फिनाले से पहले हो गया खुलासा, कौन जीता Khatron Ke Khiladi का 11वां सीजन? जानिए Winner का नाम! — Nedrick News

इसके अलावा फिल्म और टीवी क्रिटिक सलील कुमार संद ने भी अर्जुन को शो जीतने की बधाई दी। 

सोशल मीडिया पर अर्जुन के शो जीतने की खबर आती ही छा गई। हर कोई इसके लिए उन्हें खूब बधाईयां देता हुआ नजर आने लगा। अर्जुन के फैंस उनके शो जीतने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले 26 सितंबर को टेलीकास्ट होने जा रहा है। 

पिछड़ गई दिव्यांका त्रिपाठी!

वैसे तो टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी भी खतरों का खिलाड़ी की ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। वो इस सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थी। लगभग हर टास्क में उन्होंने जिस तरह परफॉर्म किया, उससे लिए उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से भी तारीफें बटोरीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थीं दिव्यांका त्रिपाठी शो जीतेगीं। लेकिन अब उन्हें पछाड़ते हुए अर्जुन ने शो का खिताब अपने नाम किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds