Trending

रेप का बदला गैंगरेप से लिया? मध्य प्रदेश से सामने आया, ये मामला आपको चौंका कर रख देगा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Sep 2021, 12:00 AM

आंख के बदले आंख, पूरी दुनिया को अंधा बना देगी…ये बात कही थीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने। जिसका मतलब होता है कि बदले की भावना में किया गया कोई भी गलत काम सही नहीं होता। इससे ही जुड़ा एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला मध्य प्रदेश से सामने आया। एमपी के रीवा से रेप की ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको हैरान करके रख दी।

यहां दो सगे भाईयों पर एक लड़की के साथ रेप करने के आरोप लग रहे हैं। आरोप ऐसे लगाए जा रहे है कि ये मामला रेप के बदले रेप का है। 

अब पीड़ित लड़की के भाईयों पर लगा रेप का आरोप

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 6 से 7 महीने पहले एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसकी जांच चल ही रही थी कि इस बीच अब आरोप लग रहे है कि इस घटना का जो आरोपी लड़का था, उसकी नाबालिग बहन के साथ पीड़िता के भाईयों ने गैंगरेप किया। 

जानिए पूरा मामला…

मामला रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दो सगे भाइयों पर आरोप लगे है कि उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब लड़की घर पर अकेली थीं। उसके माता-पिता घर मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। तब ही वो घर के अंदर आए और 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 

वहीं जिन सगे भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगा 7 महीने पहले उनकी बहन के साथ रेप हुआ था और इसका आरोप उसी युवक को लगा, जो अब पीड़िता का भाई है। दोनों भाई लड़की के साथ इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। ऐसे में मामला रेप के बदले रेप करने का माना जा रहा है। 

हालांकि फिर भी पुलिस हर पहलू से केस की जांच कर रही है। लड़की का मेडिकल चेकअप कराने के बाद पुलिस ने मामले में गैंगरेप का केस दर्ज किया। साथ ही आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ASP शिवकुमार वर्मा ने बताया कि इस केस की जांच अभी जारी है। जो-जो तथ्य इस दौरान सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds