71 फीट लंबा केक, अनाज से Potrait…कुछ इस हटके अंदाज में सेलिब्रेट किया जा रहा PM Modi का 71वां बर्थडे!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 17 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

17 सितंबर 1950…देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस दिन ही गुजरात के वाडनगर में जन्म। पीएम मोदी की छवि एक करिश्माई नेता के तौर पर होती हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा हैं। वो विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी 71 साल के हो गए हैं। देशभर में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

जन्मदिन को खास बनाने में जुटी बीजेपी

वहीं बीजेपी के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बीजेपी खास बनाने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई है। इसके लिए देशभर में अलग अलग तरीके के आयोजन किए जा रहे है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसका नाम ‘सेवा और समर्पण’ अभियान नाम दिया गया। ये कैंपेन आज यानी 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। 

इसके अलावा पीएम मोदी को जन्मदिन पर तोहफा देने के लिए आज कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चलाने का भी प्लान है। देशभर में आज डेढ़ करोड़ से ज्यादा से टीका लगाने की तैयारी है। वहीं पीएम के बर्थडे पर कहीं ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है, तो कहीं गरीबों को राशन बांटा जा रहा। पीएम की लंबी आयु के लिए कई जगहों पर पूजा-पाठ, हवन भी कराया जा रहा है। कई नेता से लेकर आम लोग तक पीएम मोदी के बर्थडे पर लोग काफी कुछ खास कर रहे हैं। 

वाराणसी में काटा गया 71 किलो का लड्डू

संसदीय क्षेत्र वाराणसी तो प्रधानमंत्री मोदी का बर्थडे धूमधाम मनाने के लिए पहले से ही तैयार था। वाराणसी में जन्मदिन की पूर्व संध्या 71 किलो का लड्डू काटा गया और साथ ही यहां पर दीये भी जलाए गए। 

अमेठी में दंगल का आयोजन

इस अवसर पर अमेठी में महादंगल का आयोजन होने जा रहा हैं। अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने आज वहां महादंगल का आयोजन करा रही हैं। दंगल प्रतियोगिता को ‘राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021’ का नाम दिया गया। इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोम स्टाइल और महिला कुश्ती चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता में गीता फोगाट, बबीता फोगाट, रवि दहिया समेत 700 खिलाड़ियों के शामिल होने की बात सामने आई है। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर से 19 सितंबर तक होगा, जिसके लिए तीन दिनों स्मृति ईरानी अमेठी में ही रहेगीं। 

भोपाल में 71 फीट लंबा केक कटा 

इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पीएम का जन्मदिन खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 71 फीट का केक काटा। केक कोरोना वैक्सीन के आकार का थाय़ केक काटने से पहले 71 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और फिर 71 फीट लंबे इस केक को काटा गया। 

मंत्री ने गंगा में छोड़ी 71 हजार मछलियां 

बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने बेहद ही अलग तरीके से पीएम का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गंगा में 71 हजार मछलियां छोड़ीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 

आर्टिस्ट ने बनाया अनाज से पोट्रेट

वहीं ओडिशा की एक आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का एक 8 फीट लंबा पोट्रेट बनाया। इसे बनाने में उन्होंने अनाज का इस्तेमाल किया। आर्टिस्ट का नाम प्रियंका साहनी है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। ऐसे में पीएम के प्रति सम्मान को व्यक्त करने के लिए मैंने अनाज से उनका पोट्रेट बनाया। ये ओडिशा की परंपरा को भी प्रदर्शित करता है।

विरोधियों का ये है प्लान

वहीं पीएम मोदी के विरोधी उनके जन्मदिन के अवसर पर काला दिवस और बेरोजगार दिवस मनाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस आज के दिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मना रही हैं। वो रोजगार और महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को घेर रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं नए कृषि कानून को एक साल पूरे होने के चलते आज आम आदमी पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में भी मना रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds