सिर्फ सरकार नहीं, दिल्लीवाले भी लें जिम्मेदारी… यमुना सफाई के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया यमुना प्रहरी ऐप| Swachh Yamuna Prahari app

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 03 अक्टूबर 2026, 01:35 AM Updated: 03 अक्टूबर 2026, 01:35 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Swachh Yamuna Prahari app: राजधानी दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। यमुना की सफाई को सिर्फ सरकारी फाइलों तक सीमित न रखकर इसे एक जनआंदोलन बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉर्थ कैंपस स्थित रग्बी ग्राउंड/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ‘स्वच्छ यमुना प्रहरी’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर युवाओं और नागरिकों को सीधे जोड़ने के लिए ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप और meriyamuna.in वेबसाइट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।

और पढ़ें: पौधे लगाकर लौट रहे थे, रास्ते में ड्राइवर को पड़ा दौरा; मिजोरम में गहरी खाई में गिरी कार, 3 अफसरों की गई जान| Mizoram road accident PIB

खुद सीएम ने कराया रजिस्ट्रेशन, बोलीं- जनता का साथ जरूरी| Swachh Yamuna Prahari app

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच से खुद ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और यमुना को साफ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह सहित हजारों छात्र मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की जिम्मेदारी अकेले सरकार के कंधों पर नहीं छोड़ी जा सकती। उन्होंने कहा, “सरकार नालों को टैप करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने, डी-सिल्टिंग और सीवर लाइनों को जोड़ने जैसे तकनीकी काम तेजी से कर रही है, लेकिन नदी में पूजा सामग्री, पॉलीथिन, फूल-मालाएं और कचरा फेंकने से रोकने के लिए आम जनता और खासकर युवाओं का आगे आना बेहद जरूरी है।” उन्होंने इसे क्लीन, ग्रीन और सुंदर दिल्ली के साझा विजन से जोड़ा।

18 अक्टूबर को 30 कॉलेजों के छात्र संभालेंगे मोर्चा

सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने घोषणा की कि आगामी 18 अक्टूबर को यमुना के किनारों पर एक विशाल सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस महा-अभियान में दिल्ली विश्वविद्यालय के करीब 30 कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं एक साथ हिस्सा लेंगे और यमुना के घाटों से प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य ठोस कचरे को साफ करेंगे। इसके साथ ही छात्र अपने परिवारों और समाज को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रवेश साहिब सिंह ने स्पष्ट किया कि घाटों की सफाई के साथ-साथ सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता को बड़े पैमाने पर बढ़ाना ही इसका स्थायी समाधान होगा।

22 नालों पर STP का प्लान, 12 पर काम शुरू: हर्ष मल्होत्रा

यमुना के तकनीकी सुधार पर बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में यमुना लगभग 33 किलोमीटर के दायरे से गुजरती है और इस हिस्से का प्रदूषण सबसे गंभीर चिंता है। उन्होंने बताया कि यमुना में 22 बड़े सीवेज नालों का गंदा पानी गिरता है।

सरकार ने इन सभी 22 नालों के मुहानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए ₹3,000 करोड़ से ज्यादा का बजट तय किया है। इनके टेंडर पूरे हो चुके हैं और 12 जगहों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार का पूरा लक्ष्य साल 2029 तक यमुना को पूरी तरह साफ बनाना है।

और पढ़ें: कालकाजी रेप केस के बाद जागी दिल्ली सरकार: महिला कॉलेजों के आसपास हटेगा अतिक्रमण, सादे कपड़ों में तैनात होगी पुलिस| Delhi police safety app

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds