बिना फायर NOC घनी आबादी में कैसे चल रहा था मौत का बाजार? Indirapuram अग्निकांड से दहले लोग!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 अक्टूबर 2026, 10:53 PM Updated: 01 अक्टूबर 2026, 10:53 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Indirapuram fire news: गाजियाबाद  इंदिरापुरम इलाके से एक भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि  इंदिरापुरम के सरोजनी नायडू मार्ग (शुक्र चौक के पास) स्थित एक रेस्टोरेंट में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि उन्होंने देखते ही देखते पास में स्थित फर्नीचर मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

और पढ़ें: Indirapuram में ओवर स्पीड बाइक की कार से टक्कर, 1 युवक की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 15 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और युद्ध स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फर्नीचर और रेस्टोरेंट में अत्यधिक ज्वलनशील सामान होने के कारण लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही हैं।


प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल और जांच जारी

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में अवैध रूप से बिना फायर NOC के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर भारी नाराजगी है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों (शॉर्ट सर्किट या अन्य) का पता नहीं चल पाया है। दमकल और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों और साथी दुकानदारों द्वारा उठाए गए ये आरोप बेहद गंभीर हैं और इस तरह के अवैध संचालन से उत्पन्न होने वाले वास्तविक खतरों को रेखांकित करते हैं। घनी आबादी वाले इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-1 जैसे रिहायशी इलाके में, बिना फायर एनओसी (NOC) और बिना किसी सुरक्षा मानकों के इतनी बड़ी फर्नीचर मार्केट का चलना एक बड़े हादसे को सीधे आमंत्रण देने जैसा है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds