Indirapuram में ओवर स्पीड बाइक की कार से टक्कर, 1 युवक की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 अक्टूबर 2026, 04:52 PM Updated: 01 अक्टूबर 2026, 05:13 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Indirapuram: गाजियाबाद इंदिरापुरम इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में रोडरेज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बता दें कि शक्ति खंड 3 बालाजी धाम के पास बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने रोडरेज का रूप ले लिया।

शक्ति खंड 3 स्थित बालाजी धाम के पास टाटा नेक्सॉन कार और एक तेज रफ्तार बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें: Gyanesh Kumar पर छिड़ी आर-पार की जंग! Jitan Ram Manjhi के बयान से मचा हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा रोड पर ओवर स्पीड बाइक आकर टाटा नेक्सॉन कार से टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाजियाबाद में हादसों का आंकड़ा बढ़ा

गाजियाबाद में यह कोई पहली घटना नहीं है, आए दिन ऐसे दर्दनाक हादसे सामने आते रहते हैं। जब शहर के पॉश इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था का यह हाल है, तो बाकी गाजियाबाद में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी? आखिर प्रशासन कब जागेगा और सख्त कदम उठाएगा? यहाँ बात सिर्फ एक सड़क हादसे की नहीं है, इंदिरापुरम जैसे क्षेत्रों में लापरवाही की ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। क्या लोगों के दिलों से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो गया है?

हालिया ट्रैफिक पुलिस डेटा के अनुसार, गाजियाबाद में केवल जनवरी से जुलाई के बीच 665 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 254 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इंदिरापुरम जैसे पॉश इलाकों में रात के समय गाड़ियों और बाइक्स की ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) बहुत बढ़ जाती है। इसके साथ ही, कई जगहों पर रोडरेज और अवैध कट भी हादसों का मुख्य कारण बनते हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds