Rajpal Yadav selfie controversy: सोशल मीडिया के दौर में आधी-अधूरी वीडियो क्लिप्स काटकर किसी भी सेलिब्रिटी की छवि बिगाड़ना बेहद आम हो चुका है। इसका ताजा शिकार बने हैं बॉलीवुड के मशहूर और चहेते अभिनेता राजपाल यादव। दरअसल, हाल ही में दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के इंतकाल के बाद मुंबई में एक प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) रखी गई थी। इसी शोक सभा से राजपाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को इस सनसनीखेज दावे के साथ शेयर किया जाने लगा कि राजपाल यादव के साथ वहां बदसलूकी हुई है और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन अब इस पूरे ड्रामे के पीछे की असली हकीकत सामने आ गई है।
वायरल क्लिप में क्या था और क्या बनाए गए अफसाने? Rajpal Yadav selfie controversy
वायरल हो रही छोटी सी क्लिप में बैकग्राउंड से एक महिला काफी गुस्से में बोलती सुनाई दे रही है, “आपको अब बाहर भेजा जाएगा। हमने समझाया आपको, आप क्यों ऐसे कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की?”
https://www.instagram.com/reel/Dd9SwHPof0S/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
बस इसी आवाज और अधूरे वीडियो के दम पर सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ने लगी कि आयोजकों ने राजपाल यादव को डांटकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, TV9 हिंदी की रिपोर्ट के मुतबिक इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई कुछ और ही है।
पैपराजी ने बताई आंखों देखी सच्चाई
सुधीर जेना के मुताबिक, राजपाल यादव के साथ न तो कोई बदसलूकी हुई और न ही किसी ने उन्हें बाहर निकाला। असल में जब राजपाल यादव प्रार्थना सभा पूरी करके बाहर आ रहे थे, तभी एक अनजान शख्स (फैन) माहौल की गंभीरता और गम को नजरअंदाज करते हुए उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। वह राजपाल के साथ जबरन सेल्फी लेने की जिद करने लगा।
शोक के माहौल में उस शख्स की यह असंवेदनशील हरकत देखकर न सिर्फ राजपाल यादव असहज हुए, बल्कि वहां मौजूद अन्य सेलिब्रिटीज ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इसी दौरान एक महिला और आयोजकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उस जबरन सेल्फी लेने वाले फैन को डांट लगाते हुए बाहर निकलने को कहा। बाहर खड़े मीडियाकर्मियों ने भी उस शख्स को जमकर लताड़ा कि किसी की शोक सभा में ऐसी हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए। इसके बाद वह शख्स चुपचाप अपना फोन जेब में रखकर वहां से रफूचक्कर हो गया। वहीं, राजपाल यादव ने पूरी शालीनता के साथ मीडिया के आगे दिवंगत मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
जब शोक सभाओं में मर्यादा भूल गए फैंस
किसी की अंतिम यात्रा या शोक सभा में जाकर सितारों के साथ सेल्फी खींचने की संवेदनहीनता कोई पहली बार नहीं देखी गई है।
- जया बच्चन का गुस्सा: सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन कई मौकों पर ऐसी हरकतों पर सरेआम फटकार लगा चुकी हैं। एक प्रेयर मीट में करीब आकर फोटो खींच रहे लोगों पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था, “आपको थोड़ी भी तमीज है? क्या ये जगह है फोटो खींचने की?”
- मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन: कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन पर जब शोक जताने सितारे पहुंचे थे, तब भी भीड़ सेल्फी लेने की होड़ में लग गई थी, जिसकी इंडस्ट्री ने जमकर भर्त्सना की थी।
- रितु नंदा की शोक सभा: राज कपूर की बेटी रितु नंदा की शोक सभा में जब लोग ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के साथ फोटो खिंचवाने लगे थे, तो बबिता कपूर को हाथ जोड़कर लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाना पड़ा था।













































