जिस गाने ने दिलाया देश का सबसे बड़ा सम्मान, उसकी Recording से नाखुश थे Abhay Jodhpurkar! जानिए क्यों?

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 03 अक्टूबर 2026, 05:29 PM Updated: 03 अक्टूबर 2026, 05:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Abhay Jodhpurkar National Award: किसी भी कलाकार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाना एक सपने के सच होने जैसा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का खिताब जीतने वाले अभय जोधपुरकर अपने उस सुपरहिट गाने की रिकॉर्डिंग से खुद बिल्कुल खुश नहीं थे?

“मैं अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं था…” यह कहना है खुद अभय का! उन्होंने मराठी फिल्म ‘घराट गणपति’ के गाने ‘नवसाची गौरी माझी’ की रिकॉर्डिंग का एक ऐसा मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कैसे एक ‘नाखुश’ रिकॉर्डिंग ने उन्हें देश का सबसे बड़ा सिनेमा सम्मान दिला दिया।

और पढ़ें: Drishyam के ग्लोबल रीमेक का बड़ा ऐलान, क्या हॉलीवुड में भी गूंजेगा विजय सलगांवकर का नाम!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया  72nd National Film Awards

दरअसल, यह दिलचस्प किस्सा मशहूर प्लेबैक सिंगर अभय जोधपुरकर (Abhay Jodhpurkar) का है। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड पाने के बाद उन्होंने इस गाने से जुड़ी यादें शेयर कीं।

अभय ने बताया कि जब इस गाने का पहला रिकॉर्डिंग सेशन हुआ, तो वह अपनी परफॉर्मेंस से बिल्कुल खुश और सैटिस्फाइड नहीं थे। उन्हें लग रहा था कि गाने का स्केल (पिच) उनकी आवाज के हिसाब से बहुत ज्यादा ऊंचा (हाई) था। उनके सैटिस्फाइड न होने पर गाने को दोबारा रिकॉर्ड करने का फैसला लिया गया।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जब इसका दूसरा सेशन रिकॉर्ड हुआ, तब तक अभय इस गाने की धुनों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने नोट्स या सुरों की चिंता छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान सिर्फ जज्बात (Feelings) और नेचुरल (Natural) आवाज पर लगाया।

सुरों की बारीकियों से ज्यादा दिल के जज्बात पर भरोसा करने का उनका यही फैसला सही साबित हुआ और इसी जादुई गाने ने उन्हें उनके करियर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिला दिया।

13 साल का कड़ा संघर्ष के बाद पहली बड़ी कामयाबी

बता दें कि मध्य प्रदेश बड़वानी जिले के सेंधवा के रहने वाले अभय जोधपुरकर के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान बेहद खास है। संगीत की दुनिया में पैर जमाने के लिए उन्होंने 13 साल तक कड़ी मेहनत की। ए. आर. रहमान के म्यूजिक स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने और बॉलीवुड में ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में ‘तन्हा हुआ’ जैसे बेहतरीन गाने गाने के बावजूद उन्हें उस बड़ी पहचान का इंतजार था, जिसके वह हकदार थे। आखिरकार, मराठी सिनेमा ने उनके इस हुनर को पहचाना और उनका 13 साल का लंबा इंतजार इस सबसे बड़े सम्मान के साथ खत्म हुआ।

Abhay Jodhpurkar का अवॉर्ड विनिंग गाना

यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग गाना ‘नवसाची गौरी माझी’ नवदीक्षित संगीतकार संकेत साने द्वारा कंपोज किया गया है। यह गाना सुपरहिट मराठी फिल्म ‘घराट गणपति’ का हिस्सा है, जो कोंकण के एक परिवार और उनके घर आने वाले गणपति उत्सव की खूबसूरत और भावनात्मक कहानी को दर्शाती है। फिल्म में भूषण प्रधान और निकिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह गाना गौरी (पार्वती जी) के आगमन पर गाया जाने वाला एक बेहद पारंपरिक और दिल को छू लेने वाला ट्रैक है।

अभय जोधपुरकर (Abhay Jodhpurkar) का यह सफर साबित करता है कि सच्ची कला कभी भी सिर्फ तकनीकी बारीकियों की मोहताज नहीं होती। जब कोई कलाकार अपने दिल की गहराइयों और सच्चे जज्बात से गाता है, तो उसकी आवाज सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती है और इतिहास रच देती है।

वैसे, क्या आपने अभय जोधपुरकर की आवाज में यह खूबसूरत नेशनल अवॉर्ड विनिंग गाना ‘नवसाची गौरी माझी’ सुना है? आपको यह गाना कैसा लगा, हमें कमेंट्स में जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds