Drishyam के ग्लोबल रीमेक का बड़ा ऐलान, क्या हॉलीवुड में भी गूंजेगा विजय सलगांवकर का नाम!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 02 अक्टूबर 2026, 06:17 PM Updated: 02 अक्टूबर 2026, 06:17 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Drishyam Hollywood Remake: बॉलीवुड इंडस्ट्री का डंका अब पूरी दुनिया में बजने जा रहा है। गोवा से हॉलीवुड तक… हर तरफ गूंजेगा विजय सलगांवकर का नाम! सस्पेंस और माइंड गेम्स से दर्शकों को हैरान करने वाली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ (Drishyam) के ऑफिशियल कोरियन, स्पेनिश और हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहे हैं।

फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए साफ किया है कि ये रीमेक किसी ओटीटी के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार किए जा रहे हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इन इंटरनेशनल रीमेक और फिल्म को लेकर क्या बड़े अपडेट्स सामने आए हैं।

और पढ़ें: नो वोटिंग नो चांस, Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! क्या इस फैसले से बदल जाएगा पूरा गेम!

Drishyam का इंटरनेशनल रीमेक

आपको बता दें कि अभिषेक पाठक का कहना है कि ये रीमेक किसी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म के लिए नहीं बन रहे हैं। कोरिया, स्पेन और अमेरिका के लोकल प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर इन्हें सीधे सिनेमाघरों (Theatrical Release) में रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है।

इंग्लिश स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

फिल्म के कोरियन रीमेक का प्रोडक्शन अगले एक महीने में शुरू होने वाला है, वहीं इसके स्पेनिश वर्जन पर काम पहले ही आगे बढ़ चुका है। मेकर्स को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दोनों की शूटिंग (Principal Photography) पूरी हो जाएगी। हॉलीवुड (अमेरिकन) रीमेक के लिए फिलहाल इंग्लिश स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए विजय सलगांवकर की इस मिस्ट्री को पार्ट 1 से रीमेक किया जाएगा, ताकि ग्लोबल ऑडियंस शुरुआत से इस कहानी से जुड़ सके।

दिलचस्प बात यह है कि ग्लोबल रीमेक की यह बड़ी खबर ऐसे समय पर आई है, जब 2 अक्टूबर को अजय देवगन की मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3: The Conclusion) भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म के शुरुआती रिव्यूज में विजय सलगांवकर के आखिरी माइंड गेम को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अब दुनिया भर के सिनेमाप्रेमियों की नजरें इस शानदार कहानी के इंटरनेशनल वर्जन्स पर टिकी हैं।

‘दृश्यम’ के टीम में  10 National Award विजेता

आपको बता दें कि ‘दृश्यम’ मूल रूप से मलयालम भाषा की फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया था। भारत में हिंदी सहित कई भाषाओं में सुपरहिट होने के बाद, अब यह ग्लोबल लेवल पर इतिहास रचने जा रही है।

क्या आप जानते हैं? कि साल 2015 में आई हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के टीम में 10 राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) विजेता शामिल थे। इनमें अजय देवगन, तब्बू, गीतकार गुलजार, विशाल भारद्वाज (संगीत) और निर्देशक निशिकांत कामत जैसी दिग्गज हस्तियां थीं।

‘दृश्यम’ का ग्लोबल मंच पर पहुंचना भारतीय सिनेमा प्रेमी के लिए गर्व की बात है। लेकिन विजय सलगांवकर के इस आइकॉनिक रोल को हॉलीवुड या कोरियन सिनेमा में देखना वाकई दिलचस्प होगा। आपके अनुसार, हॉलीवुड या कोरियन रीमेक में विजय सलगांवकर (अजय देवगन) का यह पेचीदा किरदार किस विदेशी सुपरस्टार को निभाना चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds