पाकिस्तान की इज्जत की फिर उड़ी धज्जियां, भारत ने सबके सामने लताड़ा… कहा- हमें नाकाम मुल्क…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं लेता। वो दुनिया को तो ये दिखाने की कोशिश करता है कि वो भारत के साथ अपने रिश्ते अच्छे करना चाहता था, लेकिन फिर ऐसा कुछ कर ही देता है कि दुनिया के सामने उसका असली चेहरा आ ही जाता है। आतंकियों को अपने यहां पनाह देने वाला पाकिस्तान बार बार कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश करता है। एक बार फिर उसने यही किया। वहीं इस बार भी उसको ऐसा करने का करारा जवाब भारत की तरफ से मिला। 

‘हमे फेल स्टेट से सीखने की जरूरत नहीं, जो…’

कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने के लिए भारत ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा। साथ ही उसे एक नाकाम देश तक कह दिया। बुधवार को  संयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) में भारत ने साफ तौर पर कह दिया कि उसे ऐसी किसी फेल स्टेट से सीखने की जरूरत नहीं, जो आतंक का एपिसेंटर हो। साथ ही भारत ने OIC देशों से भी दो टूक कहा कि वो पाकिस्तान की बातों में ना आएं। 

दरअसल, पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का मामला इस मंच पर उटाया। पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे का समर्थन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन (OIC) देशों ने भी किया, जिस पर भारत भड़क गया और कड़ा जवाब दिया। 

जेनेवा में भारत की ओर से फर्स्ट सेक्रेटरी पवन बाधे ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो खुले तौर पर आतंकियों को पनाह, ट्रेनिंग, सुरक्षा और आर्थिक मदद देता है। ये वो आतंकी है जिनको संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल आतंकी घोषित कर चुका है। 

‘पाकिस्तान ध्यान भटकाने की कर रहा कोशिश’

भारत ने आगे पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि उसकी आदत हो गई है कि वो ऐसे बड़े प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करें और अपना एजेंडा चलाएं। ऐसे मुद्दे उठाकर पाकिस्तान अपने यहां पर लोगों पर हो रही ज्यादती से ध्यान हटाने की कोशिश कर रह है। 

भारत ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। वहां से रोजाना ही दिल दुखाने वाली खबरें सामने आती हैं।  अल्पसंख्यकों में डर का माहौल बना हुआ है। वो देश जो खुले आम आतंक का समर्थन करते हो, उनको इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। 

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं, जब पाकिस्तान बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेइज्जत किया गया हो। पहले भी जब जब उसने कश्मीर के मुद्दे को किसी बड़े मंच पर उठाया, तो भारत की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds