क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरपोल इसे कैसे जारी करता है, जानिए इससे जुड़ी सभी प्रक्रिया…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 जून 2022, 12:00 AM Updated: 14 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंटरपोल ने सत्येंद्र जैन उर्फ गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गोल्डी बरार ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी ली है। जाहिर है कि गोल्डी बरार के कनाडा में होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का आग्रह किया है। 

इंटरपोल क्या है

दरअसल, इंटरपोल एक अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन है जिसे इंटपोल भी कहा जाता है। यानी की एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन जो दुनियाभर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा मुहैया करता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन भी माना जाता है। फिलहाल इंटरपोल से 190 से ज्यादा देश जुड़े हुए है। अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर इंटरपोल ने कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस 

रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) विदेश भागे शख्स की गिरफ्तारी और हिरासत में लेने की इजाजत देता है। रेड कॉर्नर नोटिस किसी ऐसे शख्स को खोजने के लिए या फिर उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया जाता है। हालांकि ये सिर्फ उसी के लिए होता है जिस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ हो। ये दुनियाभर के देशों को उस शख्स के अपराध से सचेत या अवगत कराता है और ये अलर्ट भी करता है।

किसे जारी किया जाता है रेड कॉर्नर नोटिस 

रेड कॉर्नर नोटिस इंटरनेशनल गिरफ्तारी का वारंट नहीं होता है। ये नोटिस सिर्फ देश छोड़कर भागे हुए अपराधी को ढूंढने के लिए दुनियाभर की सभी पुलिस सेवाओं को सचेत किया जाता है। ऐसे में अगर किसी भी तरह की जानकारी मिलती है तो उसे कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद वापस उसी देश भेज दिया जाता है, जहां उसने अपराध किया है।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की शर्तें

रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कई शर्तें होती है, जिसमें अपराधी से जुड़ी जरूरी जानकारी मांगी गई होती है। इसमें नाम, जन्म की तारीख, राष्ट्रीयता, लंबाई, बालों और आंखों का रंग और अपराध शामिल है। रेड नोटिस केवल ऐसे मामलों में जारी किया जाता है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। 

इंटरपोल और कौन से नोटिस करता है जारी

बता दें कि इंटरपोल रेड नोटिस के अलावा भी कई नोटिस जारी करते है। इनमें येलो नोटिस, ब्लू नोटिस, ब्लैक नोटिस, ग्रीन नोटिस, ऑरेंज नोटिस और पर्पल नोटिस भी शामिल है। इसके अलावा इंटरपोल ने 2021 में 10 हजार से ज्यादा रेड नोटिस जारी किए थे। बहरहाल गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। इसके साथ ही गोल्डी के खिलाफ 16 से ज्यादा मामले दर्ज है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds