फेसबुक के जरिए आयशा से मिले थे Shikhar Dhawan, भज्जी ने इस लव स्टोरी में निभाना अहम रोल…अब हो गए अलग!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Sep 2021, 12:00 AM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की पर्सनल लाइफ बीते दिन से सुर्खियों में आ गई। दरअसल, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी अलग हो गए। खबरें है कि उन्होंने तलाक ले लिया। 

बीते दिन आयशा मुखर्जी के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसके बारे में बताया गया। पोस्ट में आयशा ने लिखा कि उनकी दूसरी बार तलाक हुआ। जिसके बाद ये ही शिखर और आयशा की तलाक की खबरें लाइमलाइट में आई है। हालांकि शिखर धवन का इस पर अब तक कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। उन्होंने ना तो तलाक पर और ना ही तलाक की खबरों पर कुछ कहा है। 

करीब 9 साल चली शादी 

शिखर के तमाम चाहने वालों को इस न्यूज के बारे में जानकर झटका लगा। जब दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी, तो भी ये काफी सुर्खियों में आई थीं। अब शादी को 9 साल होने से पहले ही इनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। शिखर अपने से 10 साल बड़ी, तलाकशुदा और 2 बच्चों की मां पर दिल हार बैठे थे और उन्हें ही अपना साथी चुना। 

कुछ ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

बात अगर दोनों की लव स्टोरी की  करें, तो इसकी शुरुआत बेहद ही अलग तरीके से हुई थीं। इसमें हरभजन सिंह ने भी एक अहम रोल निभाया था। बताया जाता है कि शिखर और आयशा एक दूसरे से फेसबुक के जरिए संपर्क में आए थे। हुआ कुछ यूं था कि एक बार धवन और हरभजन साथ में बैठे हुए थे। तब ही भज्जी के अकाउंट पर उनको आयशा की फोटो दिखीं। जिसके बाद उन्होंने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। यहीं से दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई और थोड़े समय में एक दूसरे बन गए। ये दोस्ती देखते ही देखने एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। 

बताया ये भी जाता है कि शुरुआत में अपने दिल की बात आयशा को बताने में शिखर हिचकिचा रहे थे। तब भज्जी ने उनकी मदद की थीं। हरभजन ने ही धवन को आयशा की पहली शादी के बारे में बताया था। साल 2009 में आयशा और शिखर रिलेशनशिप में आ गए थे। फिर शिखर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और आयशा मान गई। 

लव स्टोरी में एक और ट्विस्ट था। वो ये कि शिखर के परिवारवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि आयशा उनसे उम्र में बड़ी होने के साथ तलाकशुदा और दो बच्चों की मां भी थीं। लेकिन बाद में शिखर ने अपने परिवार को मना लिया और 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दो साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है।

शिखर और आयशा में कई चीजें मिलती जुलती हैं। जहां एक ओर शिखर टीम इंडिया के गब्बर के नाम से मशहूर है, तो वहीं आयशा का संबंध भी स्पोर्ट्स से है। वो एक किक बॉक्सर रह चुकी हैं। इसके अलावा इन दोनों को ही टैटू का भी शौक है। 

जानिए आयशा मुखर्जी के बारे में…

आयशा एंग्लो-इंडियन हैं। उनके पिता बंगाली हैं, तो वहीं मां ब्रिटिश। आयशा का जन्म भारत में ही हुआ। वो जब 8 साल की थीं, तो उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था। बात अगर आयशा की पहली शादी की करें तो वो उन्होंने ऑस्ट्रेलियन कारोबारी से की थी। शादी से उनको रिया और आलिया नाम की दो बेटियां हुईं। धवन ने शादी के बाद बच्चों को भी अपना लिया। वो दोनों ही ऑस्ट्रेलिया में पढ़ती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds