जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलने के बाद आस-पास के लोग भी खुद ही अतिक्रमण खाली करने लगे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जून 2022, 05:30 AM Updated: 13 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

प्रयागराज के अटाला में 10 जून यानी की शुक्रवार को हिंसा हुई। जिसके बाद से ही पुलिस एक्शन में है। रविवार को हिंसा के आरोपी जावेद पंप के घर को 4 घंटे में ढहा दिया गया। 

दरअसल, हिंसा फैलाने को लेकर सबसे पहले जावेद पंप पर कार्रवाई की गई। उसके घर पर बुलडोजर चलाकर सारी संपत्ति को तहस-नहस कर दिया गया। जावेद प्रयागराज के अटाला में रहता है। इसके साथ ही उसका टुल्लू पंप का कारोबार है जिसकी वजह से उसे जावेद पंप कहा जाता है। इसके अलावा जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। 

जावेद के घर पर बुलडोजर चलने के बाद अब बाकी के लोग भी अवैध रूप से कब्जा की दुकाने खाली कर रहे है। जिन दुकानों के जरिये लोग अपना पेट पाल रहे थे, अब अतिक्रमण के चलते वे खाली करने पर मजबूर हो गए है। हालांकि इसको लेकर किसी ने कुछ कहा नहीं, केवल अवैध कब्जा की हुई दुकाने खाली करने में लगे हुए है।

बता दें कि अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उनके घरों और अवैध तरीके से बने मकानों को ढूंढ कर ढहाया जा रहा है। बहरहाल जावेद पंप पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके 5 करोड़ के घर को मिट्टी में मिला दिया। यूपी के कई जिलों में हिंसा के बाद सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलवाया।

हिंसा को लेकर अब तक पुलिस को जावेद पंप के मोबाइल से कई सबूत बरामद हुए है। सबूत में हिंसा को भड़काने और भड़काऊ बयान देने की क्लिपिंग भी बरामद हुई है। इसके अलावा और सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि डिलीटेड चैट और कॉल रिकॉर्डिंग की फुल जांच हो सके। पुख्ता सबूत मिलने के साथ बाकी के दोषी पाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds