दिल्ली: सरकारी नौकरी के नाम गोरखधंधा! लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठग लिए 70 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जून 2021, 05:30 AM Updated: 29 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सरकारी नौकरी पाना किसका सपना नहीं होता। हर कोई सरकारी नौकरी पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ लोग उन लोगों के झांसे में फंस जाते हैं, जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया। दिल्ली के मंगोलपुरी कलां एक महिला उन लोगों के चुंगल में फंस गई, जो नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगते हैं। 

महिला की बेटी ने बताया पूरा

इस मामले को उठाया है सोशल मीडिया पर मशहूर बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया ने। बॉबी कटारिया अक्सर ही ये दावा करता है कि वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं। इस बार बॉबी ने उस महिला की बेटी मुनमुन के साथ फेसबुक पर लाइव किया, जो नौकरी दिलाने के नाम पर एक दूसरी महिला के झांसे में बुरी तरह से फंस गईं। 

बॉबी कटारिया के साथ फेसबुक लाइव में पीड़ित महिला की बेटी मुनमुन नजर आ रही हैं। वो बुरी तरह से रो रहीं हैं और बता रही हैं कि कैसे उसकी मम्मी को बबीता सेठी नाम की एक महिला ने अपने जाल में फंसा लिया। 

पहले भरोसा जीता, फिर जाल में फंसाया

रोते-रोते मुनमुन वीडियो में बताती नजर आती हैं कि बबीता सेठी नाम की एक महिला नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगती हैं। बबीता दिल्ली के रमेश नगर में रहती हैं। पहले वो सरकारी नौकरी दिलाने की बात कहती हैं। फिर इसके लिए उनसे लाखों रुपये की डिमांड भी करती हैं। यही नहीं लोगों का विश्वास जीतने के लिए वो तमाम विभागों के ऑरिजिनल ज्वॉइनिंग लेटर भी दिखाती हैं। जिससे लोगों को उस पर भरोसा हो जाता है कि वो उनकी सरकारी नौकरी लगवाएगी। 

मुनमुन की मां की गारंटी पर लोगों ने दिए पैसे

ऐसा ही कुछ बबीता सेठी ने मुनमुन की मां के साथ भी किया। उन्होंने रेलवे का ऑरिजिनल ज्वॉइनिंग लेटर का फॉर्म दिखाया। बस फिर क्या था, मुनमुन की मां उसके जाल में फंस गईं। लेकिन उनसे सबसे बड़ी गलती ये हो गई कि वो उसकी बिचौलिया भी बन गईं। बबीता सेठी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे ठग लिए। उसने 70 लाख रुपये तक इकट्ठे कर लिए थे और इस सबमें मुनमुन की मां ने बबीता की गॉरंटी ले लीं, जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ती चली गईं। 

बबीता ने पैसे लेने के बाद नौकरी दिलाने का वादा किया। उसने रेलवे से लेकर SSC समेत तमाम सरकारी विभागों के ऑरिजिनल ज्वॉइनिंग लेटर तक लोगों को दिखाए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद नौकरी लगवाई नहीं। अब मुनमुन और उसका परिवार दोनों तरफ से ही मुश्किलों में घिर गया। 

एक तरफ बबीता सेठी ने सारे पैसे लौटाने से मना कर दिया है। वो गुंड़ों की मदद से उनके परिवार को धमका रही है। तो दूसरी ओर वो लोग जिन्होंने मुनमुन की मां की गारंटी पर बबीता सेठी को पैसे दिए थे, वो उन पर इसे लौटाने का दबाव बना रहे हैं। 

मुनमुन के आरोप हैं कि इसमें बबीता सेठी और उसका पूरा परिवार मिला हुआ है। वो लोगों को इस कदर अपनी बातों में ले लेते थे कि हर कोई उन पर भरोसा करने लगता था। वो हर किसी से नौकरी के लिए लाखों रुपये ठगते हैं। मुनमुन ने बताया कि उनकी मम्मी की हालत काफी खराब है। वो बेड रेस्ट पर हैं। वो लोगों से इस मामले में मदद करने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लूटने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कोई एक्शन लेने की मांग कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds