Trending

कश्मीर में सिख बेटियों के साथ ऐसा क्या हुआ, जो फूट पड़ा समुदाय का गुस्सा? दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक मचा बवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Jun 2021, 12:00 AM

कश्मीर में सिख लड़कियों के साथ लव जिहाद के मामले ने लगातार तूल पकड़ा हुआ है। सिख समुदाय में इस मामले को लेकर जबरदस्त गुस्सा है और वो इसको लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दो सिख लड़कियों का जबरन धर्मांतरण और उसके बाद निकाह करने के आरोप लगाए गए हैं। ये मामला शनिवार को सामने आया था, जिसके बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा रविवार को श्रीनगर पहुंच गए। यहां उन्होंने इसके खिलाफ विशाल जुलूस भी निकाला था, जिसके बाद से ही ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 

है क्या ये पूरा मामला?

कश्मीर के बड़गाम और श्रीनगर के हमजूर नगर से सिख लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले सामने आए हैं। आरोप ये लगे कि बड़गाम में 18 साल की लड़की को बहला फुसलाकर फंसाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन किया। कथित तौर पर लड़की का निकाह एक 40 साल के शख्स से करा दिया गया, जो पहले से शादी शुदा था। परिवार के विरोध के बाद लड़की को माता पिता को सौंप दिया। ऐसा ही एक मामला श्रीनगर के महजूर नगर इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया। यहां 22 साल की सिख लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया। 

सिरसा बोले- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इन मामलों को लेकर अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सिख युवतियों के धर्म परिवर्तन करवाने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। एक महीने में चार सिख युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाया जा चुका है। गन पॉइंट पर बच्चियों को उठाया जाता है और 50-50 साल के बुड्ढों से शादी निकाह कराया जाता है, जिनकी पहले ही 2-3 शादियां हुई होती है। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे साफ तौर पर लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के अंदर बच्चियों के मां-बाप को जाने भी नहीं दिया जा रहा था। जब हमारे नौजवानों इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया तो रात साढ़े 10 बजे एक बेटी कोर्ट में से निकालकर आई। दूसरी बेटी को अभी भी हमारे हवाले नहीं किया गया। ये जबरन निकाह किया गया है। यह लव जिहाद है।

उन्होंने आगे कहा कि जब कुछ वक्त पहे देश में कश्मीरी छात्रों को परेशान किया जा रहा था, तब सिख समुदाय के लोग ही उनकी मदद के लिए आगे आए। बात जब सिख समुदाय की लड़कियों की आती है तो कोई भी मौलवी आवाज नहीं उठाता और ना ही ऐसी घटनाओं की निंदा करता है। सिरसा ने आगे केंद्र से अपील करते हुए इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए अंतरधार्मिक विवाह के कानून को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

गृह मंत्री ने कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा

वहीं इस बीच मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्शन लेने का भरोसा भी दिलाया। सिरसा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने हमें घाटी में सिख लड़कियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। ये लड़कियां जल्दी ही परिवारों में वापस लौट आएंगी। इसके अलावा सिख समुदाय के मुद्दों को लेकर बातचीत के लिए उन्होंने समय भी दिया है। 

पुराने बयान को लेकर बुरी तरह घिरे सिरसा

वैसे जहां एक ओर मनजिंदर सिंह सिरसा कश्मीर में सिख लड़कियों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। इस बीच उनके एक पुराने बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में लव जिहाद के मुद्दे पर बोलते हुए सिरसा ने कहा था कि अगर कोई धर्म को अपने बचाव में पुलिस का सहारा लेना पड़े तो कहीं-न-कहीं उस धर्म के अंदर कमजोरी है। अब जिस तरह वो लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग कर रहे है, तो लोग उनके पुराने बयान की वीडियो शेयर कर पूछ रहे हैं कि अचानक इस पर उनके विचार बदल कैसे गए?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds