कौन है भारत की पहली मेटा वर्चुअल इन्फ्लुएंसर कायरा, जिसकी खूबसूरती देख नेटिजन्स हुए कंफ्यूज!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते दौर में हमें नई-नई और सोच से परे चीज़े देखने को मिल रही है। अपडेटेड टेक्नोलॉजी के समय में इंटरनेट पर ऐसी हैरतअंगेज चीजे देखते है कि लगता ही नहीं की ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक वर्चुअल अवतार इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद इंसान और वर्चुअल अवतार के बीच अंतर कर पानी मुश्किल है। ये वर्चुअल यानी की आभासी अवतार काफी वायरल हो रहा है। इन्हें मेटा इन्फ्लुएंसर या वर्चुअल इन्फ्लुएंसर कहा जाता है।

दरअसल, भारत को भी अपना पहला मेटा इन्फ्लुएंसर मिल गया है, जिनका नाम कायरा (virtually influencer called Kyra) है। Kyra को Top Social India नाम की कंपनी ने बनाया गया है, जो एक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है। इसे मेटावर्स metaverse की दुनिया के लिए बनाया गया है। कायरा 21 साल की हैं और इंस्टाग्राम पर उसके 100,000 फॉलोअर्स है। कायरा को लोग इतना पसंद करने लगे कि उसके इंस्ट्राग्राम पर आते ही केवल 3 महीनों में 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।

लोगों को कायरा और उनके पोस्ट, रील्स बेहद पसंद आ रही है। वर्चुअल इन्फ्लुएंसर को सोशल मीडिया पर कई एक्टीविटीज करते देखा जा सकता है। फीड में उसे योग करते, समंदर किनारे मौज-मस्ती करते और हेरिटेज प्लेसेस (heritage sites) के सामने पोज देते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा कायरा ने एक फैशन शूट भी करवाया है। वहीं चौकान्ने की बात तो ये है कि कायरा ने मेटावर्स फैशन वीक में हिस्सा भी लिया, इसकी जानकारी गोयल के लिंक्डइन पोस्ट से मिली। इस मेटावर्स फैशन वीक  में एस्टी लॉडर (Estee Lauder), टॉमी हिलफिगर (Tommy Hilfiger) और डोल्से एंड गब्बाना ( Dolce & Gabbana) जैसे बड़े ग्लोबल नाम शामिल हुए थे।

कौन है भारत की पहली मेटा वर्चुअल इन्फ्लुएंसर कायरा, जिसकी खूबसूरती देख नेटिजन्स हुए कंफ्यूज! — NEDRICK NEWS

वहीं वर्चुअल इंफ्लुएंसर कायरा को देखकर लगता ही नहीं कि वे महिला नहीं है, केवल एक आभास है। कायरा की पूल में चिल करते हुए फोटोज, समंदर किनारे मस्ती करते हुए वीडियोज और जयपुर के हवा महल के सामने फोटोशूट के नज़ारों को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स हैरान है। इस पर यकीन कर पाना नामुमकिन सा जान पड़ता है।

बता दें कि दुनियाभर की वर्चुअल इंफ्लुएंसर की होड़ में अब भारत भी शामिल हो गया है। कायरा को जनवरी में लॉन्च किया गया था और इसे टॉप सोशल इंडिया (Top Social India) के बिजनेस हेड हिमांशु गोयल ने बनाया है। कायरा के बायो में उन्हें ‘ड्रीम चेज़र, मॉडल और ट्रैवलर’ बताया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds