एक-दूजे के हुए बुमराह-संजना: गोवा में रचाई शादी…देखें वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Mar 2021, 12:00 AM

टीम इंडिया के स्टार
गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीते दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चाएं
बटोर रहे थे। बुमराह ने जब भारत और इंग्लैंड की जारी सीरीज के बीच निजी कारणों का
हवाला देते हुए छुट्टियां मांगी, तब ही से लोगों को अंदाजा लग गया था कि वो जल्द
ही अपनी जिंदगी की नई पारी का आगा
ज करने जा रहे हैं।

…और
अब ऐसा हो भी गया। जसप्रीत बुमराह ने अपनी लेडी लव संजना गणेशन के साथ सात फेरे ले
लिए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि संजना एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। बुमराह और
संजना ने गोवा में एक निजी कार्यक्रम में शादी रचाई। दोनों रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों
की मौजदूगी में हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए।

एक-दूजे के हुए बुमराह-संजना: गोवा में रचाई शादी...देखें वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें — Nedrick News

फैंस को यूं दी जानकारी

वहीं
बुमराह ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया। पोस्ट
करते हुए बुमराह ने लिखा
– ‘प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है। प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है। आज हमारे
जीवन का सबसे खुशी के दिनों में से एक है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी आपके
साथ कर रहे हैं।
बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की
दो फोटोज भी शेयर की।

एक-दूजे के हुए बुमराह-संजना: गोवा में रचाई शादी...देखें वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें — Nedrick News

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

वहीं
बुमराह की शादी की तस्वीरें आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। लोग फोटोज
शेयर करते हुए इस खूबसूरत जोड़ी को बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं। आम लोगों के
अलावा दिग्गज भी दोनों को इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं।
BCCI की तरफ से बुमराह और संजना को शादी की
बधाई दी गई। इसके अलावा मुंबई इंडियंस टीम के ऑफिशियल अकाउंट से भी बुमराह को शादी
की शुभकामनाएं दीं।

एक-दूजे के हुए बुमराह-संजना: गोवा में रचाई शादी...देखें वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें — Nedrick News

गौरतलब
है कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज जारी है। इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई
हुई है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। इसी बीच आखिरी टेस्ट मैच
और टी-20 सीरीज से बुमराह ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद से ही बुमराह की
शादी की अटकलें सोशल मीडिया पर लगनी शुरू हो गई थीं।

जानिए संजना गणेशन के बारे में…

बता
दें कि संजना गणेशन एक फेमस क्रिकेट एंकर हैं। 2013 में संजना ने फेमिना गॉर्जियस
का खिताब जीता था। वो
IPL से लेकर स्टार स्पोर्ट्स तक के साथ जुड़ी रहीं। उन्होनें 2019 के ICC वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। संजना IPL से भी जुड़ी हुई हैं। वो कोलकाता नाइट
राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं।

संजना
ने 2012 में बीटेक किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होनें सॉफ्वेयर इंजीनियर के तौर पर
भी काम किया। वो मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वो
MTV के शो स्प्लिट्सविला में पार्टिसिपेट कर
चुकी है। इसके बाद उन्होनें एक स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर अपना करियर बनाया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds