जानिए कैसा रहेगा 22 फरवरी को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Feb 2021, 12:00 AM

मेष राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। कामों में आ रही बाधाएं दूर होगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

वृषभ राशि- दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। बिगड़े काम बनने के आसार है। आज के दिन किसी भी चीज को लेकर ओवर कॉफिडेंस ना हो।

मिथुन राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम का दबाव बढ़ेगा। हर परिस्थिति में संयम से काम लें।

कर्क राशि- आपका दिन बढ़िया बीतेगा। कामों में आ रही परेशानियां कम होगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। भविष्य से जुड़े कुछ बड़े फैसले आज आपको लेने पड़ सकते हैं।

सिंह राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत मुश्किलों से होगी। सुबह सुबह कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन अनजान लोगों से मदद ना लें।

कन्या राशि- आपका दिन शानदार बीतेगा। रुके काम पूरे होंगे। लंबे वक्त से जिस चीज को चाह रहे हैं वो आज आपको मिल सकती है। घर में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।

तुला राशि- आपका दिन सामान्य बीतेगा। मन मुताबिक काम पूरे होंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ दिन अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि- आज के दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा बीतेगा। काम का दबाव कम होगा। कामों मे आ रही बाधाएं भी दूर होगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि- नए कामों की शुरुआत करने से बचें। आज किसी भी यात्रा पर ना जाएं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी चीज को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

मकर राशि- आपका दिन तनाव से भरा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। परिवार में आज टेंशन का माहौल रहेगा। मुश्किल वक्त में परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी से बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों से जुड़े लेन-देन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि- आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होगी। आज के दिन गुस्सा आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। माता-पिता की सलाह के बिना कोई नया काम ना करें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds