Motorola Moto G42 और Moto G62 5G लॉन्च, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 जून 2022, 12:00 AM Updated: 09 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Motorola संयुक्त राज्य अमेरिका देश की कंपनी है। अब Motorola कंपनी ने भारतीय बाजार में Motorola Moto G42 और Moto G62 5G को बजट फ्रेंड्ली स्मार्टफोन के तौर पर ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। 

Moto G42 में Snapdragon 6-सीरीज चिप के साथ बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। Moto G42 के अलावा Motorola द्वारा लॉन्च किया गया Moto G62 5G एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4-सीरीज चिप दी गई है। इसके अलावा 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000Ah की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Moto G42 और Moto G62 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Moto G42 की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में Moto G42 में 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, डिस्पले का रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल Full HD+ और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G42 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये स्मार्टफोन Android 12 OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसमें 5000mAh की ज्यादा चलने वाली बैटरी दी गई है।

Moto G62 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स Moto G62 5G में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड MyuX पर काम कर सकता है। Moto G62 5G में Snapdragon 480 Plus दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto G42 और Moto G62 5G की कीमत

कीमत की बात की जाए तो फिलहाल Moto G62 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कब तक दी जाएगी इसका खुलासा होना बाकी है। कलर ऑप्शन की बात करें यह स्मार्टफोन Graphite और Green जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Motorola Moto G42 और Moto G62 5G स्मार्टफोन ब्लू और रोज कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में कई और मार्केट में भी दस्तक दे सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds