Trending

फाफ डुप्लेसिस ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कहा- जैसा सोचा था वैसा नहीं रहा करियर का अंत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 17 Feb 2021, 12:00 AM

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर फाफ डुप्लेसिस (Faf Duplessis) ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। आज बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। डुप्लेसिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और कहा कि यह नई शुरुआत करने के लिए बिल्कुल सही समय है।

उन्होंने लिखा, ‘यह हम सभी के लिए मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने वाला साल रहा। कभी अनिश्चितता भी रही, लेकिन इससे कई पहलुओं को लेकर मेरी स्पष्ट राय बनी।‘ उन्होंने कहा, मेरा दिल साफ है और यह नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए सही समय है।

जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ करियर का अंत

डुप्लेसिस (Faf Duplessis) ने कहा, ‘खेल के सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है, लेकिन अब मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है।’ उन्होंने कहा, ‘अगले दो साल ICC T20 World Cup होगा। इस वजह से मैं अपना ध्यान इस प्रारूप पर केंद्रित कर रहा हूं। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी20 कप्तान का पद छोड़ दिया है। साल 2016 में एबी डिविलियर्स से उन्होंने यह जिम्मा संभाला था।

उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। डुप्लेसिस ने कहा कि मेरे करियर का अंत वैसा नहीं रहा, जैसा मैंने सोचा था, फिर भी मेरी सोच साफ है कि यह फैसला लेने का यहीं सही वक्त था।

पाकिस्तान दौरे पर रहे फ्लॉप

दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान में खेले गए टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 0-2 से करारी हार मिली। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। अफ्रीका के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।36 वर्षीय डुप्लेसिस (Faf Duplessis age) भी इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 33 रन तो दूसरे टेस्ट मैच में 22 रनों की पारी खेली थी। लेकिन पाकिस्तान से पहले श्रीलंका दौरे पर गए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। डुप्लेसिस ने श्रीलंका के खिलाफ 199 रनों की शानदार पारी खेली थी। जो उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर है।

टेस्ट फॉरमेट में लगाए 10 शतक और 21 अर्धशतक

खबरों के मुताबिक डुप्लेसिस आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद सन्यास की घोषणा करने वाले थे। लेकिन आस्टेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया। जिसके बाद दिग्गज क्रिकेटर  को सन्यास की घोषणा पहले ही करनी पड़ी।

बता दें, डुप्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट मैच खेलें। जिसमें उन्होंने 40 से ज्यादा की औसत के साथ 4163 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 10 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट के तीनों फॉरमेट की कप्तानी कर चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds